Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 

तौकते प्रभाव : यूपी, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भारी बारिश की आशंका

 Weather, Tauktae Cyclone, West Uttar Pradesh, Uttarakhand, Meteorological Department, IMD, Tauktae effect Tauktae
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2021

पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। भयंकर चक्रवाती तूफान तौकते के कारण पश्चिमी विक्षोभ बनने से इन स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने आगे बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की गति) का अनुमान लगाया है।मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।शुक्रवार को झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की गति) की भी आशंका जताई गई है।शुक्रवार को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विदर्भ, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की मौसम की स्थिति की उम्मीद है।

 

Tags: Weather , Tauktae Cyclone , West Uttar Pradesh , Uttarakhand , Meteorological Department , IMD , Tauktae effect Tauktae

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD