Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

केजरीवाल सरकार की तर्ज पर कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दे कैप्टन सरकार : आप

पंजाब में भी अनाथ बच्चों को हर माह दी जाए मदद, उनके खाने-पानी, रहन-सहन व पढ़ाई का खर्च उठाए कैप्टन सरकार – बीबी माणूके

Harchand Singh Barsat, Meet Hayer, Gurmeet Singh Meet Hayer, Sarvjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2021

Last updated on: May 19, 2021, 00:00 IST

दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना पीड़ित बच्चों और परिवारों को विशेष आर्थिक मदद देने का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की वरिष्ठ नेता व पंजाब विधानसभा में विरोधी दल की उप-नेता सर्बजीत कौर माणूके और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की कांग्रेस सरकार से मांग की है कि दिल्ली सरकार की तरह राज्य के कोरोना पीड़ितों को मदद दी जाए।बुधवार को पार्टी मुख्यालय में विधायक सर्बजीत कौर माणूके और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि कोरोना महामारी ने दिल्ली में बहुत बुरा असर दिखाया, जिस कारण बहुत से बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए और हजारों परिवारों के कमाने वाले भी नहीं रहे। उन्होंने ने कहा कि इस दुख की घड़ी में ‘आप’ के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए दिन-रात काम किया। इस के साथ ही कोरोना पीड़ित परिवारों के उज्जवल भविष्य के लिए नकद राशि और पैंशन देने के ऐलान किए हैं।उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में रहने वाले कोरोना महामारी कारण अनाथ हुए बच्चों को 2500 रुपये 25 साल की आयू तक देने का फैसला किया है। जबकि परिवारिक सदस्यों की कोरोना से मौत होने पर 2500 रुपये पैंशन देने का फैसला किया है। इसी तरह परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मौत होने पर 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि दिल्ली में रहने वाले बिना राशन कार्ड वाले गरीब परिवारों सहित 72 लाख लोगों को मुफ्त राशन देने का भी आदेश जारी किया है।बीबी सर्बजीत कौर माणूके ने कहा कि वहीं देश के सब से अमीर राज्य पंजाब की कांग्रेस सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी प्रबंध करने और महामारी से पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करने में बुरी तरह फेल हुई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बिना-ऐलान वाली तालाबंदी से राज्य में लाखों परिवारों की रोजी-रोटी बंद हो गई है, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसी भी परिवार तक खाना-पानी पहुंचाने का कोई प्रबंध नहीं किया है।‘आप’ के नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि जिस तरह दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना के कारण कमाने वाले व्यक्ति की मौत पर उनके परिवारों को 50 हजार रुपये का मुआवजा और अनाथ बच्चों को हर माह आर्थिक मदद, उनके खाने-पीने, रहन-सहन और पढ़ाई का खर्चा उठाने का फैसला किया है, वैसे ही कैप्टन सरकार भी करे। इस के अतिरिक्त राशन कार्ड वाले परिवारों सहित बिना राशन कार्ड परिवारों को भी मुफ्त राशन दिया जाए।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , Meet Hayer , Gurmeet Singh Meet Hayer , Sarvjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD