तीरथ सिंह रावत और रश्मि रावत ने कोविड वैक्सीनेशन करवाया
Web Admin
5 Dariya News
देहरादून , 06 May 2021
Last updated on: May 06, 2021, 00:00 IST
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व उनकी पत्नी रश्मि रावत ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचकर प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना व अपने फिजिशियन डॉ एन.एस. बिष्ट की निगरानी में कोविड वैक्सीनेशन करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी है कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है।