Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धावक हरमिलन बैंस को सिंथेटिक ट्रैक देगा नई उड़ान

प्रतिभा को निखारने के लिए लाकडाउन में अभ्यास की दी अनुमति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 May 2021

Last updated on: May 11, 2021, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में धाक जमा चुकी धावक हरमिलन बैंस के सपनों को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला नई उड़ान देगा, कोविड कफर्यू तथा लाकडाउन में भी सरकार तथा प्रशासन ने इस धावक को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सिंथटिक ट्रैक धर्मशाला में सप्ताह में छह घंटे की अनुमति अभ्यास के लिए प्रदान की है। इस के लिए धावक हरमिलन बैंस ने राज्यसभा सांसद इंदुगोस्वामी, जिला प्रशासन तथा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभ्यास के लिए सिंथेटिक ट्रैक की अनुमति मिलने से अब वह बेहतर तरीके से अपने दौड़ के रिकार्ड को सुधार सकती हैं। साई हॉस्टल धर्मशाला की छात्रा रह चुकी धावक हरमिलन बैंस ने कहा कि 2021 ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबले की तैयारी कर रही है तथा इससे पहले 25 से 29 जून तक आयोजित होने वाली इंटर स्टेट क्वालिफाइंग मीट में भी भाग लेंगी। हरमिलन बैंस ने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में कई खिताब अपने नाम किए हैं।  जूनियर वर्ग में एशियन रैकिंग में पहला तथा वर्ल्ड रैंकिंग में नौवां स्थान हासिल है।  

हरमिलन बैंस ने वर्ष-2016 में वियतनाम में आयोजित 1500 मीटर जूनियर एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, वर्ष-2016 में ही पौलेंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया इसी तरह से वर्ष 2017 में गुंटूर में आयोजित इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। 2017 में पटियाला में आयोजित सीनियर फैडरेशन कप में ब्रांज मेडल हासिल किया है। 2018 में मैंगलौर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किया है। वर्ष-2019 में इटली में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लिया है। वर्ष-2020 में इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप की 1500 मीटर दौड़ में नए रिकार्ड भी कायम किया। वर्ष-2020 में ही भुवनेश्वर में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 1500 तथा 800 मीटर में गोल्ड मैडल हासिल किया है। वर्ष-2021 में सीनियर फेडरेशन कप में 1500 मीटर में गोल्ड मैडल हासिल कर चुकी हैं। हरमिलन बैंस ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सिंथेटिक ट्रैक बंद किया गया था जिसके चलते उसका अभ्यास के लिए कठिनाई आ रही थी तथा इस बारे राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से संपर्क करके जिला प्रशासन से सिंथेटिक ट्रैक के लिखित तौर पर अनुमति मांगी गई जिस पर उपायुक्त राकेश प्रजापति ने जिला खेल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

Tags: Sports News , Himachal Pradesh , Himachal , Dharamsala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD