Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

विभिन्न अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे हैं 14 पीएसए आक्सीजन संयंत्र : जय राम ठाकुर

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dr. Rajiv Saizal, Trilok Jamwal, Anil Khachi, J.C. Sharma, Sanjay Kundu, Ashok Tiwari, Amitabh Awasthi, Deen Dayal Upadhayay hospital Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 May 2021

Last updated on: May 10, 2021, 00:00 IST

प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लिए 14 और पीएसए आक्सीजन संयंत्र स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि इन आक्सीजन प्लांट को नागरिक अस्पताल पालमपुर, क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी, नागरिक अस्पताल घुमारवीं, डा. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल रिकांगपिओ, नागरिक अस्पताल रत्ती, नागरिक अस्पताल रामपुर, डा. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, नागरिक अस्पताल सराहन, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक और आईजीएमसी शिमला में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।जय राम ठाकुर ने कहा आक्सीजन संयंत्रों की सुविधा मिलने से इन मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में दाखिल मरीजों को निर्बाध आक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य को 75 हजार पीपीई किट्स एवं 75 हजार एन-95 मास्क उपलब्ध करवाए हैं जो मंगलवार सायं तक शिमला पहुंच जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 3670 बिस्तरे उपलब्ध हैं जिनमें से 1819 पर मरीज दाखिल हैं। राज्य में लगभग 244 आईसीयू बिस्तर और 1804 आक्सीजन युक्त बिस्तर हैं जिनमें से 349 बिस्तर अभी खाली हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार बिस्तरों की क्षमता को लगातार बढ़ा रही है। अस्थाई अस्पतालों के कार्य में तेजी लाकर अगले कुछ दिनों में बिस्तरों की क्षमता को 1100 तक बढ़ाया जाएगा। सोलन, मण्डी और ऊना जिला के पंडोगा में 200-200 बिस्तरों की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी जबकि कांगड़ा जिला के परौर में 500 बिस्तरों की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। नालागढ़ में 60 बिस्तरों, ऊना जिला के पलकवाह में 100 बिस्तरों, आईजीएमसी शिमला में 23 बिस्तरों और टांडा में 66 बिस्तरों की सुविधा वाले मेक शिफ्ट अस्पताल पहले ही शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज नेरचैक में अगले दो दिनों में 100 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्थाई अस्पताल तैयार हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 मरीजों को हेल्थ किट उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। इस किट में काड़ा, च्यवनप्राश, फेस मास्क, सेनिटाइजर, थर्मामीटर, मल्टी विटामीन की गोलियां और आयूष इम्यूनिटी बुस्टर शामिल होंगे।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr. Rajiv Saizal , Trilok Jamwal , Anil Khachi , J.C. Sharma , Sanjay Kundu , Ashok Tiwari , Amitabh Awasthi , Deen Dayal Upadhayay hospital Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD