Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

शहीद सिपाही परगट सिंह के पैतृक गाँव दबुरजी में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा सिपाही परगट सिंह की शहादत को सजदा, पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख किया प्रकट

 Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Martyr Sepoy Pargat Singh, Daburji, Dera Baba Nanak, Siachen glacier, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक , 09 May 2021

Last updated on: May 09, 2021, 00:00 IST

सियाचिन ग्लेशियर में बर्फीले तूफ़ान के कारण बर्फ़ के ढेर के नीचे दब जाने के कारण शहीद हुए सिपाही परगट सिंह का आज शहीद के पैतृक गाँव दबुरजी, नज़दीक डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 21 पंजाब का सिपाही परगट सिंह अपने पीछे पिता स. प्रीतम सिंह, माता सरदारनी सुखविन्दर कौर और दो बहनें छोड़ गया।इस मौके पर पंजाब सरकार की तरफ़ से कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा शहीद को श्रद्धा के फूल अर्पण किये गए और शहीद के परिवार के साथ दुख साझा किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद इशफाक और एस डी एम अर्शदीप सिंह लुबाना भी उपस्थित थे। सिपाही परगट सिंह की शहादत को सजदा करते हुए स. रंधावा ने शहीद के परिवार के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि शहीद देश और कौम का सरमाया होते हैं और सिपाही परगट सिंह की शहादत नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उस पर हम सभी को बहुत गर्व है।स. रंधावा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शहीद सिपाही के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया और एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार और वह निजी तौर पर उनके दुख में शामिल हैं और परिवार को हर तरह की मदद देने का भी विश्वास दिलाया।जि़क्रयोग्य है कि 25 अप्रैल, 2021 को सियाचिन ग्लेश्यिर में भयानक बर्फीला तूफ़ान आया था जिसमें 21 पंजाब के दो सिपाही अमरदीप सिंह (बरनाला) और प्रभजोत सिंह (मानसा) शहीद हो गए थे। परगट सिंह को बर्फ़ के नीचे से निकाल कर 27 अप्रैल, 2021 को चण्डीगढ़ कमांड अस्पताल लाया गया था जहाँ वह कल (8 मई) हाईपोथरमिया और गुरदे की गंभीर चोट के कारण शहीद हो गया।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Martyr Sepoy Pargat Singh , Daburji , Dera Baba Nanak , Siachen glacier , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD