Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

होशियारपुर पुलिस ने सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, भाई व उसका दोस्त ही निकला बहन का कातिल

22 अप्रैल को 9 गोलियां मार कर मनप्रीत को सीकरी अड्डे पर फेंक गए थे दोनों दोषी : एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल

 Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur, Navjot Singh Mahal, Khadiala Sainian
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 May 2021

Last updated on: May 09, 2021, 00:00 IST

बीती 22 अप्रैल को थाना बुल्लोवाल के अंतर्गत आते गांव सीकरी अड्डे में हुए अंधे व सनसनीखेज कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जिला पुलिस ने मृतका मनप्रीत कौर के छोटे भाई व उसके  एक दोस्त को गिरफ्तार कर घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया गया रिवाल्वर व 3 गाडिय़ां भी बरामद की है।स्थानीय पुलिस लाइन में इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि खडियाला सैनियां निवासी मनप्रीत कौर की हत्या के दोष में उसके छोटे भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी शेरपुर तख्तपुरा थाना जीरा जिला फिरोजपुर व उसके दोस्त इकबाल सिंह निवासी देलोवाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मनप्रीत के कत्ल के बाद सभी पक्षों की बारीकी से जांच करते हुए पुलिस की ओर से धारा 302, 34 आई.पी.सी व 25-54-59 आर्म एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की दो टीमें बनाई गई थी, जिनमें से पहली टीम एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में डी.एस.पी(जांच) राकेश कुमार व सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार व दूसरी टीम में डी.एस.पी(ग्रामीण) गुरप्रीत सिंह व एस.एच.ओ बुल्लोवाल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से घटना से जुड़े पहलुओं को प्रोफेशनल व साइंटिफिक ढंग से खंगालते हुए 7 मई को दोनों दोषी काबू किए गए, जिनका 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचते हुए पुलिस टीमें 5 दिन लगातार मोगा व फिरोजपुर जिलों में रही ताकि दोषियों को काबू किया जा सके। घटना संबंधी और जानकारी देते हुए नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मनप्रीत कौर ने करीब 8 वर्ष पहले परिवार की मर्जी के बिना होशियारपुर के गांव खडियाला सैनियां निवासी पवनदीप सिंह से विवाह करवा लिया था व बाद में घरवाले के साथ अनबन के कारण उसका अदालत में तलाक का केस चल रहा था। उन्होंने बताया कि मनप्रीत कौर दोबारा अपने मायके जाना चाहती थी परंतु उसके भाई हरप्रीत सिंह जो कि हैप्पी सरपंच के नाम से भी जाना जाता है को यह मंजूर नहीं था, जिसने साजिश रच कर मनप्रीत कौर का कत्ल कर दिया।जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि कत्ल से एक दिन पहले दोषियों की ओर से इनोवा गाड़ी में रैकी भी की गई व अगले दिन वे स्कारपियो गाड़ी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इकबाल सिंह गाड़ी को चला रहा था व मनप्रीत का भाई गाड़ी से पिछे वाली सीट में छिपा हुआ था। दोनों ने आते समय एक राहगीर से मोबाइल फोन भी छीन लिया था, जिससे इकबाल ने मनप्रीत को व्हाट्सएप काल की थी ताकि काल ट्रेस न हो सके। जबकि मनप्रीत मेन रोड से पहुंची तो इकबाल ने उसे कोई जरुरी बात करने का कह कर उसको पिछली सीट पर बैठने के लिए कहा जहां हरप्रीत ने मनप्रीत का साफे से गला घोंट दिया व वह बेहोश हो गई। थोड़ा आगे गांव सीकरी के नजदीक मनप्रीत को बाहर ले जाकर अपने 32 बोर के रिवाल्वर से 9 गोलियां मारकर उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि दोषियों ने माना की करीब एक माह पहले भी हरप्रीत की फार्चूनर गाड़ी में उन्होंने रैकी की थी। पुलिस की ओर से घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग तीनों गाडिय़ां बरामद कर ली गई हैं।वर्णनीय है कि इकबाल सिंह के खिलाफ पहले भी माइनिंग एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal , Khadiala Sainian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD