Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राज्यपाल ने रेडक्रास स्वयंसेवियों से कोरोना महामारी में एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान किया

Bandaru Dattatreya, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, State Red Cross, HP State Red Cross Society, Red Cross Society, Red Cross
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 May 2021

Last updated on: May 08, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष भी है, ने कहा कि राज्य रेडक्रास और इसकी सभी शाखाओं के अलावा सभी संबंधित स्वयंसेवियों को कोरोना महामारी के दौरान अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह समय समन्वय स्थापित कर कार्य करने का है। यह महत्त्वपूर्ण है कि रेडक्रास प्रशासन, गैर सरकारी संस्थाओं और विभिन्न सामाजिक सेवा संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि कोविड-19 से पीड़ित लोगों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके।राज्यपाल ने आज राजभवन में विश्व रेडक्रास के अवसर पर प्रदेश रेडक्रास द्वारा कोविड-19 मरीजों के लिए वितरित की जाने वाली स्वच्छता किट और अन्य सामग्री वाली रेडक्रास वेन को भी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।विश्व रेडक्रास दिवस हर वर्ष 8 मई को रेडक्राॅस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल और डा. साधना ठाकुर ने रेडक्रास कोष के लिए अंशदान भी किया। राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा और सहायता की आवश्यकता महसूस करने वाले सभी लोगों के प्रति सार्वभौमिक समन्वय की भावना महत्त्वपूर्ण है ताकि मानव पीड़ा को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें संकट में फंसे लोगों की करूणा और दया भाव से मदद करने की हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। उन्होंने महामारी के दौरान राज्य रेड क्रास सोसाइटी द्वारा लोगों  की सहायता करने के प्रयासों की सराहना की और खुशी व्यक्त की कि जिला स्तर पर रेड क्रास की समितियों द्वारा इस दिशा में अच्छा कार्य किया जा रहा है।विश्व रेडक्रास दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष रेडक्रास का थीम है ‘यस टूगेदर वी आर अनस्टोपेबल’। उन्होंने रेडक्रास की सभी जिला शाखाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान देना, चम्बा में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अन्तर्गत आइएजी की शुरूआत और हमीरपुर रेड क्रास शाखा में ऐप आधारित सुविधा जैसी कई पहल की गई है। 

इसी प्रकार राज्यपाल ने कोविड मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल वेन की सुविधा प्रदान करने के लिए कांगड़ा शाखा और कुल्लू कार्यालय द्वारा सभी स्वयं सहायता समूहों को एक मंच पर लाने की भी सराहना की। उन्होंने किन्नौर जिला द्वारा सामुदायिक सहयोग से क्षमता वृद्धि करना और मण्डी जिला द्वारा पंचायत स्तर पर एसइआरवी सेवकों के माध्यम से समूहों का गठन करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता सेवाएं चलाई जा रही हैं, सिरमौर जिला में रीति-रिवाज द्वारा अन्तिम संस्कार और ऊना जिला में स्वास्थ्य नियन्त्रण कक्ष स्थापित करना अन्यों के लिए बेहतर उदाहरण है जो अति प्रशंसनीय है।राज्यपाल ने कहा कि हम एक दूसरे से सीख ले सकते हैं और अपने प्रयासों में वृद्धि कर सकते हैं। हमें अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए और कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वैच्छिक सहयोग को बढ़ाना चाहिए। कोरोना के मरीजों के लिए और अधिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आक्सीजन युक्त बिस्तरों और समर्पित टीमों की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए हमें अधिकतम सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों की सेवाएं लेनी चाहिए। इस कार्य में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भी सेवाएं ली जा सकती है।राज्यपाल ने कहा कि यह एक आपातकालीन स्थिति है और हमें जीवन के साथ-साथ आजीविका को भी बचाना है।इस अवसर पर रेडक्रास की अध्यक्षा ने कहा कि महामारी के इस कठिन दौर में रेडक्रास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिसके लिए राज्य स्तर पर ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के माध्यम से डाक्टरों और विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया जा रहा है, जो कोरोना मरीजों और अन्य लोगों को परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को शामिल कर ग्रामीण स्तर पर अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने ’एक्शन ग्रुप’ के माध्यम से स्वयंसेवी सेवाओं के लिए मंडी जिला रेडक्रास की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के स्वयंसेवी हर स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है और भविष्य में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सफलता हासिल की जा सके।राज्यपाल के सचिव और राज्य रेडक्रास के महासचिव राकेश कंवर और राज्य रेडक्रास के सचिव पी.एस. राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , State Red Cross , HP State Red Cross Society , Red Cross Society , Red Cross

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD