Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर गैवी के पाँच साथी गिरफ्तार; 1.25 किलो ग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल और 3 वाहन बरामद

गैंगस्टर गैवी ने खुलासा किया कि वह जाली पासपोर्ट हासिल करने में कामयाब हो गया था और पुर्तगाल में निवास की योजना बना रहा था - डीजीपी पंजाब

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Organised Crime Control Unit, OCCU, Drug Smuggler Gavi, Sarai Kila Kharsawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 May 2021

Last updated on: May 08, 2021, 00:00 IST

गैंगस्टर-कम-नशा तस्कर गैवी के द्वारा किये खुलासे पर कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने आज उसके पाँच साथियों की गिरफ्तारी करके उसके सभी मड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वाछिंत गैंगस्टर जैपाल के करीबी सहयोगी गैवी सिंह उर्फ विजय उर्फ ज्ञानी को 26 अप्रैल, 2021 को झारखंड के सराए किला खरसावा जिले से पंजाब पुलिस के संगठित अपराध कंट्रोल यूनिट (ओ.सी.सी.यू.) और एस.ए.एस. नगर पुलिस के द्वारा एक सांझे अभ्यान के दौरान गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार किये व्यक्तियों की पहचान करनबीर सिंह निवासी गाँव अकबरपुरा, हरमनजीत सिंह वासी ग्राम जोहला, गुरजसप्रीत सिंह वासी गाँव बठल भाई के और रवीन्द्र इकबाल सिंह निवासी हंसलावाला (यह सारे गाँव जिला तरन तारन से सम्बन्धित हैं) और सैमूअल उर्फ सेम निवासी फिरोजपुर के तौर पर की गई है। सभी मुलजिमों के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई अपराधिक केस दर्ज हैं।डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब श्री दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने खरड़ के अर्बन होमज -2 में स्थित गैवी के किराया के फ्लैट से 1.25 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके इलावा उसके अलग-अलग ठिकानों से 3 पिस्तौलों जिनमें से एक .30 कैलिबर चीनी पिस्तौल और दो .32 कैलिबर पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए हैं। 

उन्होंने बताया कि टोयोटा फाच्र्यूनर, महिंदा स्कार्पियो और हुंडई वर्ना समेत तीन वाहन भी बरामद किये गए हैं जोकि नशों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किये जाते थे।उन्होंने बताया सैमूअल, जोकि जमशेदपुर में गैवी के साथ रह रहा था, गैवी की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली फरार होने में सफल हो गया था। उन्होंने आगे बताया कि सैमूअल पाकिस्तान से लाई हेरोइन के वितरण का काम संभाल रहा था।डीजीपी ने कहा कि चल रही जांच के दौरान गैवी ने खुलासा किया कि उसने पिछले ढाई सालों के दौरान पाकिस्तान से हथियारों समेत 500 किलो से अधिक हेरोइन की तस्करी की है। इन हथियारों और हेरोइन की सप्लाई पंजाब, दिल्ली और जम्मू कशमीर के राज्यों में की जाती थी।गैवी ने बताया कि भारत -पाक सरहद पर एक समगलिंग बुनियादी ढांचा मौजूद है जिसके द्वारा बहुत से पाकिस्तानी तस्कर भारत में हथियारों और नशे की तस्करी करते हैं। गैवी के द्वारा हवाला रूट या फिर नयी दिल्ली स्थित आयात/निर्यात कंपनियों के द्वारा भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में स्थित व्यक्तियों और संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में वित्तीय लेन-देन भी किया जाता था जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा, ‘गैवी ने यह भी कबूला है कि उसने एक ट्रैवल एजेंट से फर्जी विवरणों के साथ जाली भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था और वह पुर्तगाल में निवास की योजना बना रहा था।’डीजीपी ने कहा कि गैवी के बैंक खातों और जायदादों की पहचान कर ली गई है और यह जानकारी अगली कार्यवाही के लिए सम्बन्धित एजेंसियों के साथ सांझी की जा चुकी है। गैंगस्टर गैवी के अन्य साथियों की भी पहचान की गई है और पंजाब पुलिस ने इस मामले में सभी मुलजिम व्यक्तियों को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Organised Crime Control Unit , OCCU , Drug Smuggler Gavi , Sarai Kila Kharsawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD