Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पठानकोट में नाके पर तैनात पुलिस टीम पर गोलियाँ चलाने वाले तीन तस्कर 265 ग्राम हैरोइन और पिस्तौल समेत काबू

2 व्यक्तियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड; पहले भी कई जघन्य अपराधों को दिया अंजाम : एस.एस.पी. पठानकोट

 Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Pathankot Police, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

पठानकोट पुलिस ने यहाँ झाकोलहरी के नज़दीक स्पैशल नाकाबंदी में तैनात पुलिस टीम पर गोलियाँ चलाकर फऱार होने की कोशिश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से 265 ग्राम हैरोइन, यू.एस.ए. की बनी 7.62 एम.एम. गैर-कानूनी पिस्तौल और पाँच कारतूस (दो जीवित)  के अलावा एक हुंडई आई 20 कार भी बरामद की है।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन, मनदीप सिंह उर्फ हैप्पी और हरदीप सिंह उर्फ साबा के तौर पर हुई है, जोकि सभी जि़ला गुरदासपुर के गाँव महमा चक्क के निवासी हैं।यह घटना शनिवार शाम करीब 7:40 बजे घटी, जब सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज नवदीप सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने पठानकोट के झाकोलहरी के नज़दीक अपराधियों और असामाजिक तत्वों को पकडऩे के लिए नाका लगाया हुआ था।वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) पठानकोट श्री गुलनीत सिंह खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों की चैकिंग करते समय पुलिस टीम ने अमृतसर की तरफ से आने वाली बिना नंबर प्लेट के एक आई 20 कार को रोका। 

उन्होंने कहा, ‘‘कार में तीन व्यक्ति बैठे थे और यात्री सीट पर बैठे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर दो गोलियाँ चलाईं और फऱार होने की कोशिश की, हालाँकि पुलिस टीम ने बहादुरी दिखाते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया।’’एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस टीम सुरक्षित है और तीनों अपराधियों को हिरासत में ले लिया गया है और अगली जाँच जारी है।एस.एस.पी. गुलनीत सिंह ने कहा कि प्राथमिक जाँच से पता लगा है कि करनदीप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और इसके सरहद पार पकिस्तान के तस्करों से भी नज़दीकी सम्बन्ध हैं।करनदीप पर अमृतसर और गुरदासपुर जि़लों के अलग-अलग थानों में कत्ल और कत्ल की कोशिश, आर्मज़ एक्ट और एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कम से कम 12 आपराधिक मामले चल रहे हैं और वह पुलिस थाना स्पैशल टास्क फोर्स, एस.ए.एस. नगर में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21 के अधीन दर्ज एफ.आई.आर नं. 98, तारीख़ 20.08.2020 में भी अपेक्षित है, जिसमें एस.टी.एफ. अमृतसर द्वारा 4 किलो 210 ग्राम हैरोइन बरामद की गई थी। जबकि दोषी मनदीप सिंह पर भी कत्ल और कत्ल की कोशिश और आर्मज़ एक्ट के अंतर्गत छह आपराधिक मामले चल रहे हैं। जि़क्रयोग्य है कि पुलिस थाना सदर पठानकोट में आई.पी.सी. की धारा 307, 186, 353, 34, आर्मज़ एक्ट की धारा 25 और एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21-29-61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Pathankot Police , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD