Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

बैटरी चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

 Crime News, Crime News Uttarakhand, Crime News Rudrapur, Uttarakhand, Rudrapur News, Uttarakhand News, Rudrapur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

रुद्रपुर (उत्तराखंड) , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

सिडकुल में ट्रांजिट कैंप निवासी युवक को बैटरी चोरी के शक में पीट पीटकर हत्या करने के चार आरोपित ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका पांचवां साथी भागने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस ने पकड़े गए चारों हत्यारोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार हत्यारोपित की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। ट्रांजिट कैंप, नेताजी सुभाष कालोनी निवासी राजू कश्यप गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकल गया था। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे सिडकुल के सेक्टर 10 में ट्रकों चालकों ने ट्रक से बैटरी चोरी करने के शक पर उसकी पिटाई कर दी थी। साथ ही उसे खंबे से बांधकर जमकर पीटा था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में पंतनगर थाने में मृतक राजू के पिता गंगाराम कश्यप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही हत्यारोपितों के संबंध में घटनास्थल के आसपास मौजूद 10 ट्रक चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी थी। 

सीओ अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान पता चला कि मोबाइल चोरी और ट्रक की बैटरी चोरी के शक में उसे काशीराम कालोनी, शाहबाद गेट, सिविल लाइन रामपुर निवासी वसीम पुत्र नईम खां, ग्राम रेहटगंज, थाना पटवाई, जिला रामपुर निवासी कृष्णा पुत्र राम अवतार, ग्राम हरलालपुर, बाजपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लाखन सिंह, ग्राम कुलछा, थाना शाही, बरेली निवासी सूरज पुत्र रामपाल और ग्राम सिकरी कुंदरकी, जिला मुरादाबाद निवासी सलीम उर्फ मुस्लिम पुत्र मुसब्बर ने बांधकर पीटा था। हत्यारोपितों के नाम और पते की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई बिशन लाल आगरी के नेतृत्व में पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। रविवार दोपहर सूचना मिली कि हत्या में शामिल कुछ चालक पारले चौक के पास है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वसीम, कृष्णा, प्रदीप कुमार और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान उनका पांचवां साथी सलीम उर्फ मुस्लिम फरार हो गया। पूछताछ में उन्होंने राजू कश्यप की मोबाइल और बैटरी चोरी के शक में पिटाई की बात कबूल की। बाद में पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि फरार हत्यारोपित की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम जुटी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Tags: Crime News , Crime News Uttarakhand , Crime News Rudrapur , Uttarakhand , Rudrapur News , Uttarakhand News , Rudrapur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD