Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत को सरकार के समर्थन का भरोसा दिलाया

उद्योग जगत को स्थिति का आकलन करने के लिए इंतजार करना चाहिए

 Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, FICCI National Executive Committee Members, FICCI, 	 Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां उद्योग जगत को कोविड​​-19 महामारी की दूसरी लहर की स्थिति का आकलन करने के लिए अगले कुछ दिनों तक इंतजार करने का आग्रह किया है। वित्त मंत्री ने उद्योग जगत को सरकार की तरफ से पूर्ण सहायता का आश्वासन भी दिया।वर्चुअल माध्यम से फिक्की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्रीमती सीतारमण ने कहा कि नए टीकाकरण दिशानिर्देशों के साथ और कोविड-19 मामलों के प्रबंधन में अपनाई गई पांच स्तरीय रणनीति, टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, कोविड-19 प्रोटोकॉल और टीकाकरण का पालन करना चाहिए। इस रणनीति से एक भरोसा भी जगता है।इन सभी कदमों के साथ, हमें उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर जिस तरह से आगे बढ़ रही है, उसमें एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। उद्योग जगत भी इस पर नजर बनाए हुए है और मैं चाहती हूं कि आप (उद्योग) उत्सुकता से देखें कि क्या चल रहा है और हम इस (महामारी) में उद्योग जगत के साथ हैं। मुझे यकीन है कि हम सभी एक साथ समझेंगे कि कैसे इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी और विकास की गति को बनाए रखा जा सकेगा, जिसे हम सभी अंतिम तिमाही और इस तिमाही के बीच देखना चाहते हैं।वित्त मंत्री ने कहा, "मैं उद्योग जगत से अनुरोध करूंगी कि अगले कुछ दिनों में थोड़ा धैर्य रखें और फिर खुद आकलन करें कि यह तिमाही कैसी होगी।"श्रीमती सीतारमण ने आगे कहा कि हॉस्पिटेलिटी ,विमानन, यात्रा, पर्यटन और होटल जैसे क्षेत्रों को कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा है। 

वित्त मंत्री ने कहा, "हमने इन क्षेत्रों के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीजीएलएस 2.0) को आगे बढ़ाया है और मैं उस प्रदर्शन को सुनिश्चित करूंगी। और यहां तक कि पर्यटन और विमानन क्षेत्र जैसा पिछले साल प्रदर्शन कर रहा था।ऑक्सीजन की आपूर्ति पर बोलते हुए श्रीमती सीतारमण ने कहा कि आपूर्ति बहुत ध्यान से की गई है और विशेष रूप से प्रभावित 12 राज्यों (दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल) के लिए नई अनुमति दी गई है। ऑक्सीजन आपूर्ति की जिला स्तर पर समीक्षा की जा रही है । और अगले 15 दिनों तक उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सरकार ने सभी अंतरराज्यीय ऑक्सीजन टैंकरों के आवागमन की छूट दे दी है, इसके अलावा उन्हें पंजीकरण और परमिट से छूट दी गई है, वे चौबीसों घंटे काम कर सकते हैं, और आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ कमी को पूरा करने के लिए सिलेंडर भरने वाली इकाइयां 24 घंटे काम कर रही हैं।फार्मा कंपनियों के क्षमता विस्तार पर श्रीमती सीतारमण ने कहा कि दवाओं के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं जो बेहद महत्वपूर्ण है। हमने रेमडेसिविर उत्पादन के लिए फास्ट ट्रैक स्वीकृति दी है।वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि जैसे ही चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग पूरी होगी, उद्योग जगत को भी ऑक्सीजन की आवश्यक आपूर्ति मिल जाएगी क्योंकि चिकित्सीय ऑक्सीजन के आयात की अनुमति दी गई है।फिक्की के अध्यक्ष श्री उदय शंकर ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और गैर-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर कुछ स्पष्टता की जरूरत आने वाले दिनों में हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एमएसएमई क्षेत्र कठिनाई में हैं, ऐसे में उसको समर्थन की आवश्यकता है। फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजीव मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए दोहराया कि उद्योग जगत जीवन और आजीविका दोनों सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी प्रयासों में सरकार का पूरा समर्थन करेगा।वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राज्यों को ऑक्सीजन और रेमडेसिवर की आपूर्ति में तेजी लाने का आश्वासन दिया; उद्योगपतियों के साथ वर्चुअल बातचीत में लॉकडाउन से अधिक सूक्ष्म नियंत्रण नीतियों के महत्व को दोहराया

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , FICCI National Executive Committee Members , FICCI , Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD