Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने पुरस्कृत पंचायतों को बधाई दी

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Lalit Jain,  SVAMITVA, Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan, RGSA, R.D. Dhiman, J.C. Sharma, Dr Sandeep Bhatnagar, National Panchayati Raj Day
Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 24 Apr 2021

Last updated on: Apr 24, 2021, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 2021 के अवसर पर आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश की पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई दी।प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक द्वारा गांव में सर्वेक्षण और मैपिंग (एसवीएएमआईटीवीए) स्वामित्व योजना का शुभारंभ भी किया।प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेता पंचायतों के बैंक खातों में पुरस्कार राशि भी हस्तांतरित की और एसवीएएमआईटीवीए योजना पर आधारित काॅफी टेबल बुक जारी की।प्रधानमंत्री ने 5002 गांवों में लगभग 4.09 लाख संपत्ति मालिकों को ई-प्राॅपर्टी कार्ड के वितरण का भी शुभारंभ किया।स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नियोजन के लिए एक सटीक भूमि रिकाॅर्ड तैयार करना और संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना, ग्रामीण भारत के नागरिकों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ हासिल करने के लिए अपनी संपत्ति का उपयोग वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने के लिए सक्षम करके वित्तीय स्थिरता लाना है। राज्यों के पंचायती राज विभाग परियोजना के काम के बारे में ग्रामीणों को संवेदनशील बनाने और प्रचार-प्रसार आदि के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) निधी का लाभ उठाने के लिए सहयोग प्रदान करेंगे। ग्राम पंचायतें राज्य पंचायती राज विभाग और राज्य राजस्व विभाग को सर्वेक्षण कार्य को समय पर पूरा करने में मदद करेंगी और सर्वेक्षण के बारे में गांव के लोगों में जागरूकता पैदा करेंगी।केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी. धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग जे.सी. शर्मा, सचिव ग्रामीण विकास और पंचायती राज डा. संदीप भटनागर, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ललित जैन मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Lalit Jain , SVAMITVA , Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan , RGSA , R.D. Dhiman , J.C. Sharma , Dr Sandeep Bhatnagar , National Panchayati Raj Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD