Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

रिटेल में बिक्री के लिए कोविड टीका उपलब्ध नहीं होगा

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Social Distancing, Corona virus threat, Coronavirus Vaccine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

18 साल से ऊपर के सभी के लिए टीकाकरण की अनुमति देने के बावजूद कोविड का टीका केमिस्ट या फार्मेसियों में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, केवल कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) और अस्पतालों को टीकाकरण के तीसरे चरण में एक मई से शुरू होने वाले टीके देने की अनुमति है। सभी टीकाकरण राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा होगा और सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है जैसे कि कोविन प्लेटफॉर्म पर होता है। सरकार ने कहा, सभी टीकाकरण केंद्रों में लागू होने वाले स्टॉक और मूल्य प्रति टीकाकरण की सूचना भी वास्तविक समय पर देनी होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड टीकों के उपयोग को आपातकालीन लाइसेंस के तहत अनुमति दी जाती है, इसलिए इसे खुदरा दुकानों पर बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा, उचित सेट-अप में टीकाकरण करना महत्वपूर्ण है। कार्यस्थल पर बनाए गए सभी अस्पतालों और सभी सीवीसी को पहचान सुनिश्चित करने और किसी भी प्रतिकूल प्रतिक्रिया की जांच करने के लिए एईएफआई के साथ जोड़ा गया है। सोमवार को फैसले की घोषणा करते हुए सरकार ने कहा कि 18 मई से ऊपर का हर कोई व्यक्ति 1 मई से कोविड -19 के खिलाफ टीका ले सकेगा। सरकार ने यह भी कहा था कि पहले से परिभाषित योग्य लोगों को टीकाकरण मुफ्त में मिलता रहेगा, जिसमें हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग शामिल हैं। सरकार ने यह भी कहा था, कीमत के आधार पर राज्य सरकारें, निजी अस्पताल, औद्योगिक प्रतिष्ठान निमार्ताओं से वैक्सीन की खुराक ले सकेंगे। टीकाकरण अभियान के चरण 3 में, वैक्सीन निर्माता अपनी मासिक सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) की 50 प्रतिशत आपूर्ति को जारी करेंगे और बाकी 50 प्रतिशत खुराक राज्य सरकार और बाजार में आपूर्ति कर सकेंगे।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Social Distancing , Corona virus threat , Coronavirus Vaccine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD