Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

इनफ़ोर्समेंट डायरेक्टोरेट माइनिंग के दिशा-निर्देशों पर पटियाला में ग़ैर कानूनी माइनिंग कि विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

पटियाला पुलिस द्वारा रेत की ग़ैरकानूनी ढुलाई के लिए इस्तेमाल किए जाते उपरकण और मशीनरी जब्त

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 18 Apr 2021

Last updated on: Apr 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की सख़्त हिदायतों और दिशा-निर्देशों के मुताबिक और नवगठित इनफ़ोर्समेंट डायरैक्टोरेट माइनिंग द्वारा ग़ैर कानूनी माइनिंग के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पटियाला पुलिस ने ज़िले में रेत की ग़ैर कानूनी माइनिंग के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की है।राज्य में ग़ैर कानूनी खनन की घटनाओं के साथ कड़ाई से निपटने संबंधी दोहराते हुए श्री आर.एन. ढोके, इनफ़ोर्समेंट डायरैक्टर, माईनिग, पंजाब ने बताया कि हाल ही में पटियाला पुलिस और माईनिग अधिकारियों ने गाँव चलेला में नाजायज माईनिग वाली जगह पर छापा मारकर एक जे.सी.बी. और अन्य प्रकार की मशीनरी को कब्ज़े में लिया है। उन्होंने बताया कि थाना अनाज मंडी, पटियाला में आई.पी.सी. की धारा 379 और माईनज़ एंड मिनरल्स (डिवेल्पमेंट एंड रेगूलेशन) एक्ट, 1957 की धारा 4(1), 21 (1) के अंतर्गत तारीख़ 15.4.2021 को एफ.आई.आर. न. 74 के अंतर्गत आपराधिक केस दर्ज किया गया है।इस बारे जानकारी देते हुए पटियाला के एस.एस.पी. विक्रम जीत दुग्गल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में नामज़द मुख्य मुलजिमों में से एक ओम प्रकाश उर्फ ओमी पुत्र गोरा लाल निवासी पटियाला अभी फ़रार है जबकि उसके पास से गुरसेवक सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव सियुना ज़िला पटियाला को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि हमारी जांच टीम ग़ैर कानूनी माईनिग के साथ जुड़े हर व्यक्ति को जल्द काबू करके उनके विरुद्ध कानून अनुसार अगली अपेक्षित कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि ई.डी., माईनिग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक हमने अपने अधिकारीयों को अलर्ट किया हुआ है और ज़िले में एसीं ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।अनाज मंडी पुलिस ने जांच दौरान जे.सी.बी. मशीन (पी.बी. 11 सी.बी. 6494), छह टिप्पर (नंबर पी.बी. 11 सी.टी. 9841, पी.बी. 11 बी.वाई. 3994, पी.बी. 11 ए.यू. 9863, पी.बी. 11 सी.टी. 9841, पी.बी. 12 एन 8213, पी.बी. 11 बी.वाई. 2294, एक ट्रक नंबर पी.बी. 11 बी.वाई. 5194 और दो ट्रैक्टर और तीन ट्रालियाँ ज़ब्त की हैं।एस.एस.पी ने बताया कि फोकल प्वांइट क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाजायज रेत के बड़े ढेर भी ज़ब्त किये गए हैं, जिनकी मात्रा का अनुमान जांच टीम द्वारा माईनिग विभाग के द्वारा लगाया जायेगा।यह तथ्य भी सामने आए हैं कि गांव चलेला के गुरमेल सिंह पुत्र निरंजन सिंह की काश्त वाली ज़मीन में नाजायज माईनिग चल रही थी। इसलिए पुलिस ने उसे भी मामले में नामज़द किया है।इनफ़ोर्समेंट डायरैक्टर श्री ढोके ने बताया कि ई.डी की रेत माफिया के विरुद्ध इस बड़ी कार्यवाही के दौरान पाया गया कि दोषी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेत की तस्करी कर रहा था। श्री ढोके ने कहा कि पंजाब सरकार ने इनफ़ोर्समेंट डायरैक्टोरेट को राज्य में ग़ैरकानूनी माईनिग की घटनाओं के साथ कड़ाई से निपटने और ग़ैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के स्पष्ट आदेश दिए हुए हैं और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारी टीमें दिनरात कड़ी मेहनत कर रही हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD