Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh,  B. R. Ambedkar, Bhimrao Ramji Ambedkar, Babasaheb Ambedkar, Dr. B. R. Ambedkar, Dr. Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 14 Apr 2021

Last updated on: Apr 14, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारतीय संविधान के निर्माता और भारत के पहले कानून मंत्री डा. भीम राव अम्बेडकर को उनकी 130वीं जयंती पर अम्बेडकर चैक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने न केवल भारत के संविधान का प्रारूप तैयार किया, बल्कि गरीब, अनुसूचित जाति और समाज के अन्य पिछड़े वर्गों के विभिन्न मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने शिक्षा को समाज में गुलामी को समाप्त करने के लिए एक उपयुक्त हथियार माना, जो पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान तथा समाज में उन्हें प्रतिष्ठा प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.. अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन जातिवाद की कुप्रथा के खिलाफ एक आंदोलन का नेतृत्व कर इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय समाज की वर्गीकरण संरचनाओं को बदलने, छुआछूत के उन्मूलन और निम्न वर्गां के लिए समान अधिकारों तथा न्याय की बहाली के लिए अथक प्रयास किए।जय राम ठाकुर ने देश के बाहरी राज्यों से प्रदेश वापिस आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे ऐहतियात के तौर पर अपने घरों में ही स्वयं को क्वारंटीन करें।इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने चक्कर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का भी दौरा किया और डाॅ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, विधायक बलबीर वर्मा और किशोरी लाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेंदर चैहान, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता ने भी इस अवसर पर डाॅ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , B. R. Ambedkar , Bhimrao Ramji Ambedkar , Babasaheb Ambedkar , Dr. B. R. Ambedkar , Dr. Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD