Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मनाली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और जनकल्याण एक मात्र लक्ष्य : गोविंद सिंह ठाकुर

गाहर पंचायत में अम्बेडकर जंयती समारोह आयोजित

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu,  B. R. Ambedkar, Bhimrao Ramji Ambedkar, Babasaheb Ambedkar, Dr. B. R. Ambedkar, Dr. Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Apr 2021

Last updated on: Apr 14, 2021, 00:00 IST

मनाली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और लोगों का कल्याण एक मात्र ध्येय है और इसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाहर में अम्बेडकर युवा जागरण समिति द्वारा आयोजित बाबा साहिब अम्बेदकर की 130वीं जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।गोविंद ठाकुर ने कहा कि जब भी वह मनाली के प्रवास पर होते हैं, तो पूरा दिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान में अपना समय व्यतीत करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में लाखों के विकास कार्य उन्होंने स्वीकृत किए हैं जिनपर कार्य चला है अथवा पूरे हो चुके हैं। उन्होंने स्थानीय विकास को गति प्रदान करने के लिए लोगों के सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन कामों में अधिकांश लोगों का हित हो, उनमें किसी प्रकार की अड़चन नहीं आनी चाहिए और लोगों को आपसी सौहार्द के साथ हल निकालना चाहिए।शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाबा साहिब अम्बेदकर भारत के रत्न थे। तत्कालीन समाज में अनेक कुरीतियां और बुराईयों का बोल बाला था। बाबा साहिब ने इनको दूर करने तथा समाज को संगठित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने पांच लाख अनुयायियों के साथ बोद्ध धर्म को अपनाया जहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं था और यही प्रसार पूरे समाज में उन्होंने किया। उन्होंने युवाओं का आह वान किया कि उन्हें बाबा साहिब की जीवनी का अध्ययन करके अपने जीवन में आत्मसाध करना चाहिए। बाबा साहिब एक महान शिक्षाविद्ध और विचारक थे जिन्होंने भारत के लिए ऐसा संविधान बनाया जो विश्वभर में अनूठा और अद्वितीय है। गोविंद ठाकुर ने गाहर पंचायत में बने अम्बेदकर भवन की दूसरी मंजिल बनाने के लिए पहली किश्त के रूप में तीन लाख रुपये की राशि की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय पंचायत की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी ओर से 20 हजार रुपये की राशि मौके पर प्रदान की।प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि गोविंद ठाकुर ने गाहर पंचायत में विकास कार्यों के लिए उदारतापूर्वक धनराशि प्रदान की है और भविष्य में जो भी मांग होगी उसे वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनेकों कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की हैं जिनका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना में लोग अपना पंजीकरण जरूर करवाएं और सालाना पांचे लाख तक का मु्फ्त इलाज की सुविधा अपने परिवार के लिए प्राप्त करें।इससे पूर्व, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रोहित बत्स धामी ने स्वागत किया और ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याएं और मांगें मंत्री के समक्ष रखी। पंचायत समिति के अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डलाध्यक्ष शिव चंद तथा मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने भी अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी रजनी ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर, युवा जागृति मंच के प्रधान चमन के अलावा नेष राम, सुरेश कश्यप, जगरनाथ, युवराज, कर्म चंद, गंगा सिेह, सुभाष व लता कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu , B. R. Ambedkar , Bhimrao Ramji Ambedkar , Babasaheb Ambedkar , Dr. B. R. Ambedkar , Dr. Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD