Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ऑस्ट्रेलिया : 'एस्ट्राजेनेका' वैक्सीन लगाने के बाद शख्स को ब्लड क्लॉटिंग

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat, Corona Outbreak, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Social Distancing, Corona virus threat, Coronavirus Vaccine, The Hague, Netherlands, AstraZeneca vax
Listen to this article

5 Dariya News

मेलबर्न , 03 Apr 2021

Last updated on: Apr 03, 2021, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में एक व्यक्ति को कोविड वैक्सीन 'एस्ट्राजेनेका' लगाने के बाद उसे ब्लड क्लॉटिंग (रक्त का थक्का विकसित होने) की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक 'गार्डियन' में प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि 44 वर्षीय इस व्यक्ति को 22 मार्च को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद बुखार और पेट दर्द की शिकायत पर उसे मेलबर्न के बॉक्स हिल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उसके पेट में रक्त के थक्के बन गए और उसका ब्लड प्लेटलेट भी कम हो गया। ऑस्ट्रेलिया में 'एस्ट्राजेनेका' वैक्सीन लगाने के बाद ब्लड क्लॉटिंग का यह पहला मामला है। गौरतलब है कि यूरोप में ऐसे ही कुछ मामले सामने आने के बाद कई देशों ने अस्थाई रूप से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के उपयोग को निलंबित कर दिया। नियामक माल प्राधिकरण (थेरेपीटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन - टीजीए) ने कहा कि वह इस "दुर्लभ मामले" की जांच कर रहा है। टीजीए अंतर्राष्ट्रीय नियामकों के साथ भी काम कर रहा है और अगले कुछ दिनों में इन दुर्लभ मामलों पर चर्चा करने के लिए यूके की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) और यूरोपीय मेडिसिंस एजेंसी के साथ बैठकों में भाग ले रहा है। नियामक निकाय ने भी एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का बचाव करते हुए कहा कि कोविड-19 टीकाकरण और इस मामले के बीच, अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्ट किए गए मामलों के बीच 'कारण-और-प्रभाव' की दृष्टि से कोई संबंध नहीं है। कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लाभ किसी भी जोखिम से अधिक हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 28 मार्च तक 5,41,761 वैक्सीन की खुराक दी गई है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Social Distancing , Corona virus threat , Coronavirus Vaccine , The Hague , Netherlands , AstraZeneca vax

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD