Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

नीदरलैंड के दौरे पर नरेंद्र मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Netherlands, Amsterdam
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

एम्स्टर्डम , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 18:33 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय नीदरलैंड यात्रा पर हैं। व्यस्त शेड्युल के बीच पीएम मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की। राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने अपने आधिकारिक महल ह्यूस टेन वॉश पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान पीएम ने अतिथि पुस्तक में भी भावनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान वो राजा-रानी के साथ बैठकर गंभीर मंत्रणा करते भी दिखे। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को द हेग में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत-नीदरलैंड के बीच समानताओं और करीबी संबंधों को अहम बताया। पीएम मोदी ने हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज यहां जो माहौल है, उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है।

ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस बदल सकता है और टाइम जोन भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानों की गर्मजोशी और जिंदगी का जश्न मनाने का जज्बा हमेशा साथ रहता है।" इस दौरान वर्तमान ऊर्जा संकट से होने वाली मुश्किलों से भी चेताया। पीएम ने यहां रह रहे भारतवंशियों की प्रशंसा करते हुए आगे कहा, "बीते वर्षों में जब भी मेरी नेदरलैंड्स के लीडर्स से बात हुई है, वे हमेशा भारतीय डायस्पोरा की बहुत प्रशंसा करते आए हैं।

मतलब कि आप सब की प्रशंसा करते हैं। आप नेदरलैंड्स के समाज और यहां की इकॉनॉमी में जो कंट्रीब्यूट कर रहे हैं, उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नेदरलैंड्स की जनता का, यहां की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

वहीं, नीदरलैंड के राजपरिवार की बात करें तो ये यूरोप के सबसे पुराने शाही परिवारों में से एक माना जाता है। इसे 'हाउस ऑफ ऑरेंज-नासाउ' कहा जाता है। वर्तमान राजा ने 2013 में अपनी मां क्वीन बीट्रिक्स के पद छोड़ने के बाद राजगद्दी संभाली और इस तरह विलेम-अलेक्जेंडर करीब 100 साल बाद नीदरलैंड के पहले पुरुष राजा बने।

राजा की पत्नी का नाम क्वीन मैक्सिमा है। वह मूल रूप से अर्जेंटीना की हैं। राजा और रानी की बड़ी बेटी कैथरीना-अमालिया नीदरलैंड की अगली रानी मानी जाती हैं। उन्हें 'प्रिंसेस ऑफ ऑरेंज' की उपाधि मिली हुई है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Netherlands , Amsterdam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD