Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो युवकों पर मुकदमा

Listen to this article

5 Dariya News

रुडकी (उत्तराखण्ड) , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

लक्सर कोतवाली के एक गांव में दो युवक घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर खेतों में ले गए। इसके बाद दोनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे वहीं बेहोश छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली के एक गांव के मजदूर परिवार की 15 वर्षीय किशोरी बुधवार रात अपने घर के आंगन में सोई हुई थी। आरोप है कि रात के समय दो युवक चुपचाप किसी तरह से घर के भीतर घुस आए और किशोरी का मुंह दबाकर उसे अपने साथ आबादी से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में ले गए। वहां उन्होंने किशोरी के हाथ, पांव बांध दिए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई तो युवक उसे बेहोशी की हालत मे वहीं बंधा हुआ छोड़कर फरार हो गए। सुबह परिजन उठे तो उन्हें किशोरी घर पर नहीं मिली। इस पर उन्होंने पहले गांव में और फिर खेतों में उसकी तलाश शुरू की। काफी देर के बाद किशोरी खेत में बंधी हुई मिली। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे और किसी तरह होश में ले आए। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी शाहरुख पुत्र जमशेद व उस्मान पुत्र जाकिर के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई नितेश कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। इसके बाद पॉक्सो कोर्ट में पेश करके उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

 

Tags: Roorkee , Uttarakhand , Roorkee News , Uttarakhand News , Crime News Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD