Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला की ओर से पीडि़त परिवार से हमदर्दी का प्रकटावा, हर संभव मदद का भरोसा

परिवार का जल्द बनता मुआवजा मुहैया करवाया जाएगा: डिप्टी कमिश्नर

Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Apr 2021

Last updated on: Apr 02, 2021, 00:00 IST

थाना बुल्लोवाल की सीमा के अंतर्गत आते एक गांव में कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाली एक नाबालिग लडक़ी के परिवार से हमदर्दी का प्रकटावा करने पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने पीडि़त परिवार को आयोग की ओर से हर संभव मदद व जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल सहित गांव पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने पीडि़त परिवार से घटना संबंधी सारी जानकारी लेने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए कि परिवार को बनता मुआवजा जल्द से जल्द मुहैया करवाया जाए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुंरत बाद आयोग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिस पर डी.जी.पी पंजाब ने पंजाब पुलिस की ओर से की कार्रवाई के बारे में आयोग को सूचित कर दिया गया था। चेयरमैन विजय सांपला ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मिलने वाली अन्य सुविधाओं संबंधी भी कार्रवाई शुरु की जाए।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त परिवार को मिलने वाले मुआवजे संबंधी जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई आरंभ की जा चुकी है व आने वाले दो-चार दिनों में ही परिवार को मुआवजे की पहली किश्त मुहैया करवाई जाएगी।

पुलिस की ओर से दूसरा आरोपी भी काबू: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल

इस दौरान एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस टीमों की ओर से मुख्य आरोपी पहले ही काबू किया जा चुका था व दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद  एस.पी(जांच) रविंदर पाल सिंह संधू व डी.एस.पी(महिलाओं के खिलाफ अपराध) माधवी शर्मा के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों के अनथक प्रयासों, कई तकनीकी सूचनाओं व मोबाइल फरैंसिक की मदद से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से जल्द से जल्द जांच मुकम्मल करने को यकीनी बनाया जा रहा है ताकि कम से कम समय में चालान अदालत में पेश किया जा सके।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस टीमों की ओर से मामले की तह तक जाते हुए 17 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी को बीते कल काबू करने के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीडि़त लडक़ी की मां ने थाना बुल्लोवाल में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी लडक़ी 28 मार्च को सुबह 10:30 बजे के करीब अपनी सहेली के घर स्कूल का काम करने गई थी व रास्ते में दो लडक़े उसको अगवा कर गाड़ी में ले गए थे और वह किसी तरह उनसे छूट कर घर आ गई थी, जिसके बाद उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना बुल्लोवाल में आई.पी.सी की धारा 306,365, 366-ए, 506, 34, 376-डी व पोकसो एक्ट की धारा 4 व 6 के साथ-साथ एस.सी, एस.टी एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD