Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा, कैप्टन सरकार का एक और झूठा दावा : राघव चड्ढ़ा

पंजाब के 70 प्रतिशत से ज्यादा रुटों पर प्राइवेट बसें चलती है जिसमें यात्रा मुफ्त नहीं की गई है - राघव चड्ढ़ा

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

कैप्टन सरकार के महिलाओं के लिए फ्री बस सफर की घोषणा पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह पूरी तरह से खोखला वादा है। इस घोषणा के माध्यम से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के लोगों की आंखों में धूल झोक रहें हैं। पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आप पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढ़ा ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की योजनाओं का नकल करते हुए पंजाब की महिलाओं के लिए फ्री बस सफर की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने करीब दो साल पहले ही दिल्ली की आम महिलाओं के लिए डीटीसी की बसों में सफर मुफ्त कर दिया था। लेकिन कैप्टन सरकार ने केजरीवाल सरकार की योजनाओं का अच्छी तरह से नकल नहीं किया, इसलिए यह वादा खोखला बन गया क्योंकि नकल करने के लिए भी अकल चाहिए। कैप्टन सरकार ने सिर्फ सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर कराने का घोषणा की है जबकि पंजाब की ज्यादातर रूटों पर प्राइवेट बसें चलती है। लेकिन सरकार ने प्राइवेट बसों को फ्री नहीं किया है और न ही उसके किराए में कोई कमी करने की घोषणा की है। सरकारी बसों में भी एसी और वॉलवो बसों को फ्री नहीं किया गया है। सिर्फ सामान्य सरकारी बसों को फ्री कर कैप्टन सरकार अपनी वाहवाही कर रही है।इस योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की यह घोषणा पूरी तरह से लोगों को गुमराह करने वाली है। पंजाब के 70 प्रतिशत से ज्यादा रूटों पर प्राइवेट बसें चलती है। ज्यादातर लिक रोड पर प्राइवेट बसें चलती है। गांवों को शहरों से जोडऩे वाली और गांवों को दूसरे गांव से जोडऩे वाली सडक़ों पर तो लगभग बसें प्राइवेट ही है, तो फिर कैप्टन सरकार महिलाओं को किस तरह फ्री बस सुविधा देने का दावा कर रही है? 

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह सच में पंजाब के महिलाओं  को मुफ्त यात्रा करानी चाहती है तो सरकार सारे प्राइवेट बसों को फ्री करे और सरकारी बसें चाहे वह वॉलवो बस हो या कोई अन्य एसी बसें, सारी की सारी बसों में महिलाओं को मुफ्त में सफर कराने की घोषणा करें।उन्होंने कहा कि कैप्टन जब अरविंद केजरीवाल का नकल कर ही रहे हैं तो पूरा नकल करें। कैप्टन सरकार पंजाब में भी दिल्ली की तरह लोगों को मुफ्त में बिजली दे। दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों से बिजली खरीदकर लोगों को मुफ्त में बिजली मुहैया करा रही है लेकिन पंजाब में बिजली का उत्पादन होने के बावजूद भी कैप्टन सरकार लोगों को बिजली के माध्यम से लूट रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को केजरीवाल सरकार से सीख लेते हुए पंजाब में भी आम लोगों के लिए बिजली फ्री कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर हम पंजाब में फ्री बिजली और महिलाओं को हर बसों में फ्री यात्रा कराएंगे।उन्होंने कहा कि नकल करने के लिए भी अकल चाहिए। इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को मेरी सलाह है कि अकल के साथ केजरीवाल मॉडल का नकल कीजिए। जिस तरह दिल्ली की सारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा दी जा रही है, उसी तरह पंजाब में भी सभी तरह के बसें चाहे वह एसी हो, एचवीएसी हो, लिंक रोड वाली बसें हों या ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसें हों, सारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केजरीवाल सरकार की नकल करनी है तो ठीक से कीजिए और पंजाब की जनता को भी दिल्ली की तरह मुफ्त में बिजली प्रदान कीजिए।उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैप्टन ने पंजाब की सरकार को एक पूर्व नौकरशाह और एक झूठा वादा कराने वाला चुनावी रणनीतिकार के हवाले कर दिया है और वे खुद अपने शाही फार्म हाउस में बैठकर आराम फरमा रहे हैं। पिछले चार साल में एक बार भी कैप्टन जनता से रुबरू नहीं हुए हैं। आने वाले समय में पंजाब की जनता उन्हें उनके झूठे वादे के लिए करारा जवाब देगी।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD