Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टीकाकरण के तीसरे पड़ाव की शुरुआत पर भाजपा के दिग्गजों ने परिवार सहित करवाया टीकाकरण

प्रदेश अध्यक्ष सूद ने टीकाकरण अभियान से जुड़ने की करी अपील

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Mayor Ravikant, Arun Sood, Chandrashekhar, Rambir Bhatti, Ambika Sood, Neha Arora, Minakshi Thakur, Swaraj Upadhyay,  Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा कोविड की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे पड़ाव की शुरुआत के उपलक्ष्य में वीरवार को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पार्टी के हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, महापौर रविकांत शर्मा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने तीन अलग अलग स्थानों पर जा कर टीकाकरण करवाया। इस मौके पर अरुण सूद और उनकी धर्मपत्नी अम्बिका सूद, बहन लीना वैद और जीजा राकेश वैद, बहन बिंदु सूद और जीजा संजीव सूद ने टीका लगवाया | वहीँ संजय टंडन और उनकी धर्मपत्नी प्रिया टंडन, रविकांत शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रमा शर्मा ने भी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवाया।ये जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और चंडीगढ़ में पार्टी की तरफ से टीकाकरण अभियान के प्रदेश संयोजक प्रेम कौशिक ने प्रदान की।उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और जितेन्द्र मल्होत्रा, मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिन्स बंदुला सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे | प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सेक्टर 38 की डिस्पेंसरी, संजय टंडन ने सेक्टर 8 की डिस्पेंसरी और रविकांत शर्मा ने सेक्टर 22 की डिस्पेंसरी में जाकर टीकाकरण करवाया।इसके अलावा पार्टी प्रदेश सचिव जसविंदर कौर, पूर्णिमा, रमेश सहोड़, संजय शर्मा आदि ने भी टीका लगवाया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने सभी चंडीगढ़वासियों को अपील करते हुए कहा कि जो लोग भी 45 वर्ष या उस से भी अधिक के लोग हैं, उन सभी लोगों को ये टीका लगवाना चाहिए।कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी की रोकथाम के लिए ये टीका हमारे जीवन की रक्षा करने में एहम है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ साथ हमें कोरोना से बचाव के लिए मास्क और निरंतर हाथ धोते रहना जरूरी है | केंद्र सरकार द्वारा लगाए जा रहे टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इसको लेकर जो भ्रान्तिया फैलाई गयी हैं वो सभी मिथ्या हैं। हमें खुद भी और अन्यों को भी इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरणा देते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस अभियान को चंडीगढ़ में पूरी तरह से सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं।भिन्न भिन्न क्षेत्रों में लोग इस अभियान के लिए जागरूकता शिविर लगा रहे हैं ।लोगों के घरों में जा जाकर उनको टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है | इसके साथ साथ टीकाकरण केन्द्रों पर पार्टी द्वारा सहायता केंद्र की भी स्थापना की जा रही है।इसी कड़ी में आज सेक्टर 38 की डिस्पेंसरी के बाहर भी पार्टी द्वारा सहायता केंद्र को बनाया गया | इस केंद्र में लोगों का पंजीकरण किया जायेगा और लोगों को टीका लगवाने में भी हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।इस अवसर पर पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जसमन, जिला उपाध्यक्ष मिनाक्षी ठाकुर, स्वराज उपाध्याय, महामंत्री रवि रावत, मंडल अध्यक्ष सतपाल सेठी, सतबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे |

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Mayor Ravikant , Arun Sood , Chandrashekhar , Rambir Bhatti , Ambika Sood , Neha Arora , Minakshi Thakur , Swaraj Upadhyay , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD