Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़ी छलांग : डा. राज कुमार चब्बेवाल

डा. राज कुमार ने होशियारपुर बस स्टैंड से जालंधर को जाने वाली बस को झंडी देकर किया रवाना

  Dr. Raj Kumar Chabbewal,Congres, Punjab Congress, Hoshiarpur, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Amit Kumar Panchal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से चंडीगढ़ से महिलाओं को पी.आर.टी.सी व पंजाब रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर की सुविधा की वर्चूअल तरीके से शुरुआत करने के बाद हलका चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार ने भगवान वाल्मीकि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से पंजाब रोडवेज की बस को झंडी देकर नि: शुल्क बस सफर योजना की शुरुआत करवाई।स्थानीय बस अड्डे से जालंधर को जाने वाली पंजाब रोडवेज की बस को झंडी देने से पहले विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने बस में सफर करने वाली महिलाओं से बातचीत भी की, जिन्होंने पंजाब सरकार के इस महिलाओं पक्षीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा की। डा. राज कुमार चब्बेवाल ने इस मौके बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों के दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेमिसाल कदम उठाए गए है, जिनमें महिलाओं को पंचायती व शहरी स्थानीय सरकारों के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण भी शामिल है।महिलाओं को नि:शुल्क बस सफर संबंधी डा. राज कुमार ने बताया कि इस स्कीम का लाभ प्रदेश के करीब 1.50 करोड़ की महिला आबादी को मिलेगा, जिनमें छात्राएं, नौकरी पेश व कामकाज वाली महिलाओं के अलावा आम महिलाएं भी शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 2.50 लाख महिलाएं बसों में सफर करती है, जिनको पंजाब सरकार की इस सुविधा से बड़ा फायदा मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर बसों में जरुरी प्रबंध अमल में लाए जा रहे हैं, जिनमें जी.पी.एस व विशेष तौर पर पैनिक बटन शामिल किया गया है ताकि किसी भी विपरित परिस्थिति में फौरी तौर पर मदद व राहत यकीनी बनाई जा सके। डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की इस योजना के शुरु होने से अब छात्राओं को सरकारी बसों में सफर के लिए बस पास बनाने की जरुरत नहीं पड़ेगा व वे अपना रोजाना का सफर नि:शुल्क कर सकेंगी।पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरककार की ओर से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है जो कि महिलाओं के सर्वपक्षीय विकास में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षित रिहायश प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 7 हास्टल स्थापित करने का फैसला लिया गया है, जिसको अमली जामा पहनाने के लिए 2021-22 के बजट में 50 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि नि:शुल्क बस सफर महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी में लाभप्रद साबित होगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश में रोजाना स फर करने वाली बड़ी गिनती में महिलाओं को इस सुविधा का फायदा मिलेगा।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, जी.एम. पंजाब रोजवेज होशियारपुर रणजीत सिंह बज्गा, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम आदि मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Congres , Punjab Congress , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Amit Kumar Panchal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD