Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

प्राईवेट लैबोरेट्रियों और अस्पतालों के लिए कोविड-19 पॉजि़टिव मामलों संबंधी सिविल सर्जनों को सूचित करना अनिवार्य : बलबीर सिंह सिद्धू

कोविड-19 पर काबू पाने के लिए रोकथाम के उपाय सख़्ती से लागू किए जा रहे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Mar 2021

Last updated on: Mar 29, 2021, 00:00 IST

राज्य में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के दरमियान स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी लैबों और अस्पतालों के लिए यह लाजि़मी किया गया है कि उनके द्वारा किए गए टैस्ट के अनुसार कोविड-19 संक्रमित पाए गए व्यक्ति की जानकारी तुरंत सम्बन्धित सिविल सर्जन कार्यालय को दी जाए, जिससे रोकथाम उपायों को मज़बूती दी जा सके।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही प्राईवेट लैबोरेट्रियों और स्वास्थ्य केन्द्रों को संदिग्ध मरीज़ों के टैस्ट करने की आज्ञा दी गई है।रोकथाम उपायों की महत्ता का जि़क्र करते हुए स. सिद्धू ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 के हरेक मामले (संदिग्ध/पुष्टि किया हुआ) को एकांतवास करके उपयुक्त इलाज दिया जाए और वायरस के फैलाव की श्रृंखला को तोडऩे के लिए जल्द से जल्द इनके संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाया जाए। इस सम्बन्ध में निजी क्षेत्र का समर्थन और सहयोग भी बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों (सरकारी और निजी), सरकारी स्वास्थ्य संस्था में मैडीकल अधिकारी और आयुश प्रैकटीशनरों समेत रजिस्टर्ड प्राईवेट मैडीकल प्रैकटीशरों के लिए ऐसे व्यक्ति के बारे में सम्बन्धित जि़ला निगरानी इकाई को सूचित करना लाजि़मी किया गया है।छाती के सी.टी.-एच.आर.सी.टी. टैस्ट और कोविड-19 के आर.टी.-पी.सी.आर. टैस्ट के लिए तय किए गए ख़र्च संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोई भी डायग्नौस्टिक केंद्र छाती के सी.टी-स्कैन/एच.आर.सी.टी. टैस्ट के लिए 2000 रुपए से अधिक चार्ज न करें, जिसमें जी.एस.टी/टैक्स, डाक्यूमैंटेशन और रिपोर्टिंग शामिल है। 

इसी तरह कोई भी प्राईवेट लैबोरेट्री कोविड-19 के आर.टी-पी.सी.आर. टैस्ट के लिए 900 रुपए से अधिक पैसे न वसूलें।स. सिद्धू ने स्पष्ट किया कि लैबोरेट्रियाँ आई.सी.एम.आर, भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी सभी टेस्टिंग प्रोटोकॉलों की सख़्ती से पालना करें। उन्होंने कहा कि प्राईवेट लैबोरेट्रियों के लिए कोविड-19 टैस्टों के नतीजों से सम्बन्धित जानकारी राज्य सरकार के साथ साझा करना लाजि़मी है और समय पर आई.सी.एम.आर. पोर्टल पर अपलोड करनी ज़रूरी है। टेस्टिंग मुकम्मल होने के तुरंत बाद टैस्ट की रिपोर्ट मरीज़ को भेजी जाए और टैस्ट के सभी नतीजे तुरंत सम्बन्धित जि़लों के सिविल सर्जन और पंजाब के स्टेट आई.डी.एस.पी. सैल को भेजे जाएँ। उन्होंने बताया कि सभी प्राईवेट एन.ए.बी.एल. और आई.सी.एम.आर. से मंज़ूरशुदा लैबोरेट्रियों को हिदायत की गई है कि मरीज़ की जानकारी को पूरी तरह गुप्त रखा जाए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी प्राईवेट संस्था द्वारा अपनी जि़म्मेदारी निभाने में कोताही पाई जाती है तो ऐपीडैमिक डिसीज़ एक्ट 1895, कोविड-19 रैगूलेशनज़ 2020 के अंतर्गत सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक पैसे वसूलने के लिए चंडीगढ़ स्थित एक लैबोरेट्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और राज्य सरकार द्वारा जारी शर्तों का उल्लंघन करने के लिए अमृतसर स्थित एक लैब का लाइसेंस रद्द किया गया है। इन केन्द्रों की अचानक चैकिंग के लिए जि़ला स्तरीय टीमें गठित की गई हैं।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD