Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति कोविड बचाव संबंधी लगवा सकता है वैक्सीनेशन : अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने परिवार सहित सिविल अस्पताल में लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Mar 2021

Last updated on: Mar 28, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने योज्य लाभार्थियों को अपने नजदीकी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड टीकाकरण करवाने की अपील करते हुए कहा कि 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने आज स्थानीय सिविल अस्पताल में परिवार सहित कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाते हुए योज्य लाभार्थियों को अपील की कि वे टीकाकरण के लिए आगे आएं जो कि मौजूदा समय में बहुत जरुरी है।लोगों को बेझिजक टीकाकरण को अपनाने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन को विकसित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है व इसको देश के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए हमें महांमारी से कीमती जानों को बचाने के लिए जल्द ही वैक्सीन लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से हम कोविड-19 को पूरी तरह खत्म कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन एक बहुत ही सरल व सुरक्षित प्रक्रिया है।जिले में चल रहे टीकाकरण संबंधी डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 60 से अधिक सैशन साइटों पर टीकाकरण किया जा रहा है जबकि जिले में 18 प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज तक जिले में कोविड वैक्सीन की 73827 डोजें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 8147 हैल्थ केयर वर्करों को पहली व 3570 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह 9861 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली व 3505 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जबकि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु व 45 से 59 वर्ष के अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त कुल 48744 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आज रविवार को 2059 डोजें लगाई गई है

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD