Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईटीबीपी परिवीक्षार्थियों ने राज्यपाल से भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Mar 2021

Last updated on: Mar 27, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में भारतीय तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) के 42 परिवीक्षार्थियों ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल से बातचीत की और उनसे अपने प्रशिक्षण अनुभव सांझा किए।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश की सीमाआं की सुरक्षा करने में आईटीबीपी की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने परिवीक्षार्थियों से तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करने और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा बल की पहचान है और समर्पण की भावना से कार्य करने पर ही सेवाओं की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के ध्येय शौर्य-दृढ़ता-कर्म-निष्ठा को हमेशा अपने ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आईटीबीपी न सिर्फ भारत-चीन सीमा बल्कि देश के राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की भी सुरक्षा कर रही है।बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आईटीबीपी हिमालय में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया करने वाला सुरक्षा बल है और इसने पहला क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र स्थापित कर विभिन्न आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। आईटीबीपी हिमालय में पर्यावरण और पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है और हिमालय के आतंरिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षा रोपण किया है। यह बल देश के सीमा क्षेत्रों में भी वनस्पतियों और जीवजन्तुओं के संतुलन और संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है।राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि परीक्षार्थी अपने सेवाकाल के दौरान अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व, कमाण्डेंट डा. दीपक कुमार पाण्डे ने राज्यपाल का स्वागत और उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर उप-कमाण्डेंट बिक्रम सिंह राणा और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Indian Tibet Border Police , ITBP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD