Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

सरकारी स्कूलों की बदली नुहार का सुनेहा देता दूरदर्शन का प्रोग्राम 'नवीयां पैड़ा '27 मार्च से

हर शनिवार और रविवार प्रसारित होगा प्रोग्राम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 26 Mar 2021

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला की रहनुमाई और शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों की नुहार में तब्दील करने की कोशिशों के साथ साथ इन तब्दीलियों का संदेश समाज तक पहुंचाने के लिए लगातार  विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं। जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी और अध्यापक खुद घरों, गांवों की पंचायतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जा कर सरकारी स्कूलों के अति -आधुनिक हुए ढांचे का संदेश दे रहे हैं, वहां ही विभाग की मीडिया टीम की तरफ से सोशल और प्रिंट मीडिया की सहायता से भी समाज को जागरूक किया जा रहा है।स्कूल शिक्षा विभाग के वक्ता ने बताया कि इन तमाम कोशिशों के साथ साथ विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों की प्राप्तियां और ढांचे की तबदीली का संदेश देने के लिए 27 मार्च से दूरदर्शन से भी प्रोग्राम प्रसारित करने का फैंसला किया गया है। हर शनिवार और रविवार शाम 3.30 से 4.00 बजे तक प्रोग्राम 'नवीयां पैड़ा' के माध्यम से जिला वाइज सरकारी स्कूलों की आकर्षक इमारतें, उपलब्ध पढ़ाने की आधुनिक तकनीकों, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्राप्तियों और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी वरिंदर पराशर, जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री बलदेव राज, उप जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी राजेश्वर सलारीया और उप जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री रमेश लाल ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट स्कूल मुहिम अधीन जिले के समूह प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को आकर्षक गेटों, चारदीवारियों, इमारतों और कक्षा कमरों को सीखने में सहायक सामग्री से भरपूर पेंटिंगों के साथ सजाया गया है। स्मार्ट क्लासरूम बनाने के साथ साथ पढ़ाने के आधुनिक साधन प्रोजेक्टर्स ,एलसीडी और एजूसेट मुहैया करवाए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए रस्मी शिक्षा के साथ साथ रोजगारमुखी शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। शिक्षा आधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में से शिक्षा प्राप्त करने वाले सैंकड़े विद्यार्थी मुकाबला परीक्षाएं पास करने उपरांत सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां प्राप्त करने में कामयाब हो रहे हैं। सरकार की तरफ से नियुक्त किये गए नये अध्यापकों को स्कूलों में ड्यूटी संभालने के लिए भेजने से पहले प्रवेश प्रशिक्षण से सरकारी स्कूलों में चल रहे शैक्षणिक और बुनियादी ढांचो के प्रोजेक्टों के बारे जानकारी दी जा रही है।जिला मीडिया को -आरडीनेटर बलकार अत्तरी ने बताया कि शिक्षा आधिकारियों के नेतृत्व में जिले के सरकारी स्कूलों की बदली नुहार, विद्यार्थियों को मुहैया करवाई जा रही सुविधाएं और जिले के सरकारी स्कूलों में से शिक्षा हासिल करके बढ़िया नौकरियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बारे जानकारी देने के लिए स्टेट मीडिया टीम की तरफ से जिले के अलग अलग सरकारी स्कूलों का दौरा करके दूरदर्शन के लिए शूटिंग की जायेगी। यह समूची शूटिंग जल्दी ही दूरदर्शन के प्रोग्राम से दर्शकों के रूबरू की जायेगी।

 

Tags: Education

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD