Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने निशानेबाज़ी विश्व कप के विजेताओं को पदक प्रदान किए

कहा-ओलंपिक के लिए जाने वाले दल में पदक पाने के कई दावेदार खिलाडी शामिल हैं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2021

Last updated on: Mar 24, 2021, 00:00 IST

आईएसएसएफ निशानेबाज़ी विश्व कप में आज एक विशेष अतिथि मौजूद थे। केंद्रीय खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आज नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में मौजूद थे। उन्होंने विजेताओं को पदक प्रदान किए। इस प्रतियोगिता के तीनो पदक भारत ने जीते, जिसमें चिंकी यादव ने स्वर्ण पदक, राही सरनोबत ने रजत और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।इससे पहले आज, युवा भारतीय निशानेबाज़ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऐश्वर्य के स्वर्ण पदक के साथ, भारत 9 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य के साथ पदक तालिका में मज़बूत स्थिति के साथ शीर्ष पर स्थान पर मौजूद है।श्री रिजिजू ने इस विश्व कप में प्रदर्शन के लिए निशानेबाजों की सराहना की। कोरोनो वायरस लॉकडाउन के बाद होने वाली यह पहली बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं में से एक है। इस अवसर पर श्री रिजिजू ने कहा, “इस विश्व कप में कुल मिलाकर भारत का समग्र प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा है। हमें अपने निशानेबाजों से बहुत उम्मीदें थीं क्योंकि हमने इस महामारी के कठिन समय के दौरान खिलाड़ियों की हर संभव मदद की है। महामारी के दौरान भी, हमने यह सुनिश्चित किया कि भारत में निशानेबाजों और सभी खिलाड़ियों को लगातार सुविधाएं और उपकरण प्रदान किए जाएं।”

खेल मंत्री ने भारत में निशानेबाज़ी की प्रगति पर भी बात की और बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने किस तरह से विभिन्न प्रतियोगितओ में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। श्री रिजिजू ने कहा, “यह भारतीय निशानेबाज़ी टीम के लिए एक लंबी यात्रा है, कुछ साल पहले, हम केवल कुछ प्रतियोगिताओं में ही भाग लिया करते थे, लेकिन अचानक भारत निशानेबाज़ी में एक प्रमुख ताकत बन गया है। तो कुल मिलाकर यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। जिस तरह की सुविधाएं देश भर में खिलाड़ियों को मिल रही हैं और खिलाड़ियों में देश में जिस तरह का उत्साह और दिलचस्पी दिखाई दे रही है और सरकार का हर संभव समर्थन के साथ पूरक प्रयास, यह सब कुछ का एक संयोजन है।”श्री रिजिजू को ओलंपिक में निशानेबाजी से बहुत उम्मीदें हैं और उनका मानना ​​है कि टीम में कई पदक जीतने के दावेदार मौजूद हैं। उन्होने कहा, “मुझे निशानेबाजी टीम से बहुत उम्मीदें हैं, हम ओलंपिक में सबसे बड़ा दल भेजने वाले हैं। कुछ दिनों पहले हमारे देश के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था और मुझे उम्मीद है कि आने वाले आयोजनों में हमारे और भी खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगे, इसलिए हम पहले ही ओलंपिक के लिए भेजे गए प्रतियोगियों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर चुके हैं। निशानेबाजी में, हमारे पास पदक जीतने के लिए एथलीटों की अधिकतम संख्या होगी और एक बहुत बड़ी टीम होगी।”

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Youth Affairs and Sports , Sports News , International Shooting Sport Federation , ISSF , Aishwary Pratap Singh Tomar , Chinki Yadav , Manu Bhaker , Dr Karni Singh Shooting Ranges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD