Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ई-ग्राम सचिवालय तथा लोकमित्र केन्द्र पायलट परियोजना से जोड़ी जाएंगी 3614 पंचायतें : वीरेन्द्र कंवर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Mar 2021

Last updated on: Mar 25, 2021, 00:00 IST

ई-ग्राम सचिवालय तथा लोकमित्र केन्द्र पायलट परियोजना से जोड़ी जाएंगी 3614 पंचायतें। यह बात आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने खण्ड विकास कार्यालय मशोबरा में पांच लाख से निर्मित ई-ग्राम सचिवालय का शुभारम्भ करते हुए कही।उन्होंने कहा कि यह पायलट परियोजना हिमाचल में पहली परियोजना है, जो इस क्षेत्र की जनता को ई-ग्राम सचिवालय से सभी सुविधाएं प्रदान करेगी। इस परियोजना के माध्यम से लोग जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, परिवार की नकल की कापी को आनलाइन ई-ग्राम सचिवालय तथा लोकमित्र केन्द्र से प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ बिजली व पानी के बिल को भी इस केन्द्र के माध्यम से जमा करवा सकते हैं तथा ड्राईविंग लाइसेंस, हथियार लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा पासपोर्ट के लिए भी इस केन्द्र के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि सरकार का मुख्य उदेदश्य ग्रामीण लोगों को एक ही छत्त के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना है। 

इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय तथा निर्धन लोगों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाली पहली ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल सूचियों में उन्हीं लोगों को पंजीकृत किया जाए, जो इसके लिए पात्र हों। उन्होंने कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप के विषय में कहा कि हर व्यक्ति को स्वयं इस महामारी से जहां बचाव करना जरूरी है वहीं अपने घर के आस पास बुजुर्गों तथा बच्चों को भी महामारी के विषय में जागरूक करना चाहिए और उन्हें स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी, मास्क का उपयोग तथा सेनेटाइजर का उपयोग समय-समय पर करते रहना चाहिए।इस अवसर पर उन्होंने पंचायत घर मशोबरा के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की।स्थानीय प्रधान गायत्री देवी ने मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ललित जैन ने विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।जिला ग्रामीण परियोजना अधिकारी संजय भगवती, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, अधिशाषी अभियन्ता राजेश चन्देल, पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन, मण्डलाध्यक्ष कसुम्पटी जीतेन्द्र भोटका एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Lalit Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD