Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा मिल्कफैड का नया उत्पाद ‘वेरका डेयरी व्हाईटनर’ लाँच

होटलों, घरों और सफऱ करने वाले यात्रियों के लिए सहायक सिद्ध होगा नया उत्पाद डेयरी व्हाईटनर: कमलदीप सिंह संघा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2021

Last updated on: Mar 25, 2021, 00:00 IST

डेयरी मार्केट में अपने उच्च मानक और विभिन्न उत्पादों की किस्म से लोगों में प्रसिद्ध संस्था मिल्कफैड पंजाब द्वारा आज एक और नया कदम उठाते हुए अपना नया उत्पाद ‘वेरका डेयरी व्हाईटनर’ लाँच किया गया।सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा आज यहाँ मिल्कफैड के मुख्य दफ़्तर में अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता श्री के.सिवा प्रसाद, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग और मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा की हाजिऱी में ‘वेरका डेयरी व्हाईटनर’ के चार अलग-अलग भार वर्गों के पैकेट लाँच किए गए, जिनमें 200 ग्राम, 500 ग्राम, एक किलो और साढ़े सात किलो की पैकिंग शामिल थी।इस मौके पर संबोधन करते हुए स. रंधावा ने बताया कि पंजाब के दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं की सेवा हेतु मिल्कफैड के जालंधर मिल्क प्लांट द्वारा उच्च कोटी के ‘डेयरी व्हाईटनर’ का उत्पादन शुरू किया गया। मिल्कफैड द्वारा यह सभी पैकिंगें उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर मार्केट में उतारी जा रही हैं। यह वेरका जालंधर डेयरी में स्थापित की गई अत्याधुनिक मशीनरी के साथ पंजाब के पौष्टिक दूध से तैयार किया जाता है। वेरका डेयरी व्हाईटनर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और इसका आसान प्रयोग घरों, होटलों और सफऱ के दौरान यात्रियों को बहुत सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद नैसले, अमुल आदि द्वारा तैयार किया जाता था और लोगों की माँग को देखते हुए वेरका द्वारा इसको तैयार करना शुरू किया गया है, जिसकी कीमत भी तुलनात्मक आधार पर कम रखी गई है।स. रंधावा ने आगे बताया कि कोविड-19 महामारी के दौर में जहाँ देश का पूरा उद्योग और सेवा क्षेत्र आर्थिक मंदी से जूझ रहा था वहीं मिल्कफैड ने किसानों के सहयोग, अपने स्टाफ की मेहनत और मानक उत्पादों के स्वरूप इस वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय 2019-20 की अपेक्षा 25 प्रतिशत और ज्यादा दूध खरीदा। मिल्कफैड द्वारा इस कठिन समय में दूध उत्पादकों के लिए दूध के रेट कायम रखने में बहुत बढिय़ा भूमिका निभाई, जिसके लिए सहकारिता मंत्री ने मिल्कफैड की समूह टीम को मुबारकबाद दी।

सहकारिता मंत्री ने आगे बताया कि इस महामारी के समय के दौरान भी मिल्कफैड द्वारा मिल्क प्लांटों के आधुनिकीकरण और इनकी सामथ्र्य बढ़ाने के लिए कई प्रोजैक्ट आरंभ किए जा रहे हैं। मिल्कफैड द्वारा 254 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास और विस्तार प्रोजैक्ट जालंधर, लुधियाना, मोहाली और पटियाला डेरियों में चल रहे हैं। पंजाब सरकार और नाबार्ड द्वारा दी गई 138 करोड़ की आर्थिक सहायता के साथ बस्सी पठाना में शुरू किया गया मेगा डेयरी प्रोजैक्ट प्रगति अधीन है, जिसके इस साल जून महीने में पूरा होने की संभावना है।मिल्कफैड पंजाब के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा ने जानकारी देते हुए बताया कि वेरका द्वारा लाँच किया गया डेयरी व्हाईटनर किसी भी जगह चाय, कॉफ़ी, दूध बनाने के लिए सिफऱ् गर्म पानी मिलाकर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दूध को संभालना और इसको लेजाना कठिन होने के कारण डेयरी व्हाईटनर एक अच्छा विकल्प साबित होगा। एक किलो वेरका डेयरी व्हाईटनर से 10 किलो तरल दूध बनाया जा सकता है। इस में चीनी 18 प्रतिशत, फैट 20 प्रतिशत और प्रोटीन 22 प्रतिशत है। इसकी विशेषता है कि यह उच्च घुलनशील उत्पाद है, जोकि चाय, दूध, शेक आदि पीने वाले पदार्थ को गाढ़ा बनाता है और इसका प्रयोग पीने वाले पदार्थों को दूध का असली स्वाद और ख़ुश्बू देती है। कीमत के पक्ष से यह भी प्रयोक्ताओं के लिए वाजिब और लाभप्रद है।श्री संघा ने आगे बताया कि लोगों की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के लिए वेरका ने प्रसिद्ध हल्दी दूध की शुरुआत की है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रसिद्ध पीओ को नई सुविधा वाली पी.पी. (पोलीप्रोपाईलीन) बोतल में लाँच किया है। आज के समय में सेहतमंद, प्रतिरोधी गतिशीलता की तरफ बढ़ते हुए उपभोक्ताओं के रुझान को ध्यान में रखते हुए वेरका ने हाल ही में कुदरती फ़्रूट फलेवरों जैसे कि स्ट्रॉबेरी, पीनक गावा, लीची में नेचुरल फ़्रूट आईस क्रीम लाँच की थी। यह सभी वेरका उत्पाद परचून दुकानों और वेरका बूथों पर उपलब्ध हैं।उन्होंने आगे बताया कि मिल्कफैड के सभी मिल्क प्लांटों का आधुनिकीकरण करके मिल्क उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने प्रयोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि मिल्कफैड और नए दूध उत्पाद लाँच करने के लिए वचनबद्ध है और इस काम के लिए मिल्कफैड द्वारा अपनी तकनीकी सामथ्र्य बढ़ाने के लिए ज़रुरी प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Kamaldeep Singh Sangha , Verka Dairy Whitener , K. Siva Prasad , Vikas Garg , Milkfed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD