Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मेरा शो सिनेमाघरों में नहीं चल पाएगा : मसाबा गुप्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Mar 2021

Last updated on: Mar 14, 2021, 00:00 IST

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की सीरीज 'मसाबा मसाबा' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है और उनका कहना है कि इस शो का कॉन्सेप्ट बड़े पर्दे पर नहीं चलेगा। वह कहती हैं कि आज भी भारतीय दर्शकों को सिनेमाघरों में 'लार्जर-दैन-लाइफ' अनुभव देने वाले शो देखना ही पसंद है। उन्होंने कहा, "हमारे जैसा शो बड़े पर्दे पर काम नहीं करेगा। लेकिन मुझे लगता है कि यह ओवर-द-टॉप (ओटीटी) को पूरी तरह से सूट करता है। हम एक हल्का-फुल्का शो लेकर आए हैं और उसे ऐसे लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जो इसे समझने में सक्षम हैं। जबकि सिनेमाघर में दर्शक बड़े बजट की लॉर्जर-दैन-लाइफ वाली फिल्में देखने जाते हैं। लेकिन आज ओटीटी की बदौलत सार्थक सामग्री के लिए भी उतनी ही जगह है। कुछ चीजें कुछ जगहों पर ही सही असर डालती हैं।" इस शो में मसाबा और उनकी मां, अभिनेत्री नीना गुप्ता ने खुद के काल्पनिक किरदार निभाए हैं। इस शो में नील भूपालम, रिताशा राठौर, स्मरण साहू और सत्यदीप मिश्रा भी हैं। मसाबा कहती हैं कि लोगों को ऐसे शो स्वीकार करने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा, "जिस तरह से हमने अपनी कहानी बताई है और इस शो को वास्तविक महसूस कराया है, यह ऐसा है जैसे आप मेरे लिविंग रूम में बैठे हों। भारत का एक बड़ा हिस्सा इसके लिए तैयार नहीं है। उन्हें शायद इसमें एक और दशक लगेगा।" अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक पैनल डिस्कशन के दौरान मसाबा ने ओटीटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे खुश हैं कि उनके जैसे शो को अब नॉन-कमर्शियल लेबल नहीं दिया जाएगा। 'मसाबा मसाबा' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

 

Tags: Fashion , Masaba Gupta , Fashion designer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD