आगरा : सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9
Web Admin
5 Dariya News
आगरा , 11 Mar 2021
Last updated on: Mar 11, 2021, 00:00 IST
यहां के एत्मादपुर नामक इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी के एक कंटेनर से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा है कि आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराए गए नौवें ने वहीं अपना दम तोड़ दिया।एसयूवी का पंजीकरण नंबर झारखंड का है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।हादसे पर सबसे पहली नजर आसपास रहने वाले लोगों की पड़ी, जो मॉर्निग वॉक करने के लिए अपने घरों से निकले हुए थे। इन्होंने ही एम्बुलेंस को बुलाकर चार घायलों को अस्पताल में भिजवाया। फिर बाद में पुलिस ने आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में से शवों को बाहर निकाला।प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ, जब मंडी समिति परिसर के पास डिवाइडर के उस तरफ एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।