Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

डॉ रामलाल मार्कण्डेय ने 'स्नो फ़ेस्टिवल में पारम्परिक लोक संस्कृति के रंगों के उत्सव में शिरकत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहुल-स्पीति , 28 Feb 2021

Last updated on: Feb 28, 2021, 00:00 IST

डॉ मार्कण्डेय आज 'फ़ेस्टिवल ऑफ फ़ेस्टिवलस'- 'स्नो फ़ेस्टिवल' में शिरकत करने अपनी द्विदिवसीय दौरे के दूसरे दिन कीर्तिंग पहुंचे, यहाँ उन्होंने राइंक जातर में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। यहां स्थानीय लोगों ने उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत- सम्मान किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पारम्परिक व्यंजन चिलड़ा, मन्ना, सिड्डू आदि के सभी परोसे गए।विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा 'क्यूरपी' का प्रदर्शन, जोकि गंदम को चुरू द्वारा थ्रेशिंग की,पारम्परिकविधि है।इसके अतिरिक रंगारंग कार्यक्रम में महिला मण्डल मेलिंग, राशेल, कीर्तिंग, शांशा, ढवांशा तथा युवा कल्ब कीर्तिंग की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह उत्सव जनसहभागिता से मनाया जा रहा है जिसमें सरकार की ओर से कोई ख़र्च नहीं किया जा रहा। भविष्य में हम 'स्नो फ़ेस्टिवल' को उदन से शुरू कर के 90 दिनों तक चलाएंगे और उदन,हालडा, योर, आदि पारम्परिक उत्सवों को लिखित साहित्य के रूप में लिपिबद्ध किया जाएगा। अगले वर्ष के उत्सवों में पर्यटन विकास के लिए, क्लस्टर बनाकर होम सटे का पंजीकरण कर के पर्यटकों को  हर होम स्टे में ठहराएंगे।सड़क, व दूरसंचार की स्थिति को अधिक बेहतर कर के जिओ के नेटवर्क से पूरे लाहौल को जोड़ा जाएगा।

शांशा नाले में पुल की हालत व सड़क की हालत बेहतर की जाएगी।गर्मियों में 'ट्राइबल फ़ेस्टिवल' सिस्सु से शुरू कर पूरे घाटी में आयोजन करेंगे तथा लद्दाख में जिस तरह सांस्कृतिक पर्यटन है,उसी तरह यहां भी करेंगे।अगले वर्ष हर घर को 24 घंटे बिजली की सुविधा से जोड़ेंगे। केलांग अस्पताल में शुरुआती तौर पर इसी वर्ष यह सुविधा हो जाएगी।डॉ मार्कण्डेय ने कहा कि पहली बार साहसिक खेलों के लिए हमारी सरकार ने नीति बनाई है।गर्मियों में पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। तीरंदाज़ी की  राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।  इस वर्ष आइस हॉकी, में स्पिति की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि नृत्य, गायन, वादन हमारी संस्कृति का अंग है। कृषि को छोड़ना नही बल्कि बागवानी व पर्यटन से जोड़ना है। ताकि हम लाहौल के सौंदर्य से देश दुनियां को रूबरू करवा सकें।उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतिओं के लिए प्रत्येक महिला मण्डल को 10 हज़ार व 'रानीका जातर' आयोजन समिति के लिए 21000, देने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में टीएसी सदस्य पुष्पा, पीओआईटीडीपी रमन, तहसीलदार अनिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD