Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

7 दिनों से एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर हाथों में मशाल लिए पैदल चल रहे बुजुर्ग किसान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजीपुर बॉर्डर , 26 Feb 2021

Last updated on: Feb 26, 2021, 00:00 IST

कृषि कानून के खिलाफ किसान तीन महीनों से सड़कों पर हैं, एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान डेरा डाले हुए हैं, तो वहीं कुछ बुजुर्ग किसान कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर तक हाथों में मशाल लिए सड़कों पर उतर आए हैं। 80 वर्षीय बुजुर्ग राजपाल और उनके अन्य साथी हाथों में मशाल लेकर एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर पहुंच रहे हैं, बीते 7 दिनों में ये सभी 4 बॉर्डर पर पहुंच अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।ढांसा बॉर्डर से 7 दिन पहले रवाना हुए बुजुर्ग किसान पहले टिकरी बॉर्डर पहुंचे और फिर वहां से सिंघु बॉर्डर और शुक्रवार को ये सभी किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे, हाथों में मशाल लिए सभी किसानों ने एक ही सुर में कहा कि, "जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती, हम इसी तरह एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर चलतें रहेंगे।"हालांकि गाजीपुर बॉर्डर के बाद ये सभी पलवल बॉर्डर की ओर रवाना हो गए। 80 वर्षीय बुजुर्ग राजपाल ने आईएएनएस को बताया, "हरियाणा के अलग अलग गांव के निवासी हैं और सरकार के कानूनों का विरोध करते हैं।"उन्होंने आगे बताया कि, "उनकी तीन पुश्तें इन कानूनों के खिलाफ बॉर्डर पर बैठी हुई हैं। पोते ढांसा बॉर्डर पर आंदोलन में बैठे तो वहीं वह और उनका बेटा मशाल यात्रा लेकर निकले हुए हैं।"मशाल पैदल यात्रा में राजपाल की उम्र सबसे ज्यादा है, चेहरे पर झुर्रियां और कमर झुकी हुई, लेकिन हौसला इतना बरकरार है कि मानों कोई नौजवान मशाल यात्रा लेकर निकला हुआ है। मशाल पैदल यात्रा में योगेंद्र शास्त्री, हंसराज, राजपाल, राजकुमार, गुरविंदर सिंह, राजबीर और अन्य आदि बुजुर्ग शामिल हैं।दरअसल तीन नए अधिनियमित खेत कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।किसान उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 पर किसान सशक्तिकरण और संरक्षण समझौता हेतु सरकार का विरोध कर रहे हैं।

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm , Ghazipur border , Rakesh Tikait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD