Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने गुवाहाटी के पास नवीनतम प्रौद्योगिकी एकीकृत बांस उपचार संयंत्र का उद्घाटन किया

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, स्टार्ट-अप्स और नए उद्यमियों को बांस के माध्यम से बिजनेस के अवसरों की संभावना तलाशने के लिए लिए प्रोत्साहित कर रहा है : डॉ जितेंद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (डीओएनईआर), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज नवीनतम एकीकृत प्रौद्योगिकी बांस उपचार संयंत्र का उत्तर-पूर्व बेंत और बांस विकास परिषद के परिसर में उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद श्री जितेंद्र सिंह ने प्लांट के तकनीशियनों और कलाकारों के साथ बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने जम्मू और कश्मीर के अधिकारियों के एक समूह से भी मुलाकात की, जो इस समय पूर्वोत्तर भारत में बांस अध्ययन दौरे पर आया हुआ है।इस अवसर पर उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के सलाहकार एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) अंजन गोगोई और केंद्र के सीएमडी शैलेन्द्र चौधरी भी मंत्री के साथ मौजूद थे। इस दौरान परिसर में कई प्रकार के बांस के उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया।बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, बांस कोविड के बाद की अर्थव्यवस्था में मुख्य भूमिका निभाने जा रहा है। यह भूमिका न केवल पूर्वोत्तर भारत के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए होगी। उन्होंने आगे कहा कि कोविड के बाद के दौर में, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए और गैर पारंपरिक रास्तों की तलाशना होगा। 

उत्तर पूर्वी क्षेत्र में विशाल बांस के भंडार हैं। जिनका अभी तक बहुत कम इस्तेमाल हुआ है। वह अर्थव्यवस्था के निर्माण में प्रमुख जरिया बनेंगे।डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात की भी जिक्र किया कि बांस और इसके लागत प्रभावी उत्पादों के बारे में जागरूक करने के लिए, पूर्वोत्तर परिषद और डीओएनईआर मंत्रालय ने एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके तहत स्टार्ट-अप्स और नए उद्यमियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बांस के माध्यम से व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश, तकनीकी नॉलेज और उत्तर-पूर्व बेंत और बांस विकास परिषद (एनईसीबीसीडीसी) के सहयोग से तीन बांस क्लस्टर स्थापित करेगा। जहां पर अगरबत्ती, टोकरी और चारकोल का उत्पादन किया जाएगा।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। और लोगों के घरों में उगाए जाने वाले बांस को 100 साल पुराने वन कानून से छूट दे दी गई है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस कदम से युवा उद्यमियों के लिए बांस का कारोबार करने में आसानी होगी।डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसके साथ ही कोविड महामारी के दौरान, अन्य देशों से आने वाली अगरबत्ती पर 35 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। यह बांस की बनी अगरबत्तियों के आयात को हतोत्साहित करेगा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के "आत्म निर्भर भारत" के आह्वान को पूरा करते हुए हुए घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करेगा।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , DoNER , Development of North Eastern Region , ASEAN , Bamboo Treatment Plant , Guwahati , North East Cane and Bamboo Development Council , NECBDC , National Bamboo Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD