Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 16 वें फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन- 2021 में उद्घाटन भाषण दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज 16वें फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन- 2021 में उद्घाटन भाषण दिया। फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन के 16वें संस्करण का आयोजन शिक्षा मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के द्वारा वर्चुअल माध्यम के जरिए आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन की विषय-वस्तु ‘उच्च शिक्षा @ 2030: आरआईएसई- रिजिलीअन्स, इनोवेशन, सस्टैनबिलिटी, एंटरप्राइज’ है।श्री पोखरियाल ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 21वीं सदी की जरूरतों के अनुकूल भारतीय शिक्षा परिदृश्य को परिवर्तित करने के लिए रास्ता दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर जहां सरकार ने इस नीति को तैयार की है, वहीं इसे लागू करने में निजी क्षेत्र की भागीदारी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।श्री पोखरियाल ने आगे कहा, “पहुंच, समानता, गुणवत्ता, सामर्थ्य और जवाबदेही की नींव पर निर्मित एनईपी 2020 को सतत विकास के लिए निर्धारित 2030 एजेंडा के साथ जोड़ा गया है और इसका उद्देश्य भारत को एक जीवंत ज्ञान समाज एवं वैश्विक ज्ञान महाशक्ति में बदलना है।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे इसका उल्लेख किया कि अगले 20-30 वर्षों में युवा भारत की ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग विश्व को आगे बढ़ाने में किया जाएगा, क्योंकि 21वीं सदी युवा भारत की है। उन्होंने कहा कि भारत लागत लाभ के कारण नहीं, बल्कि देश की समृद्ध एवं मेधावी मानव पूंजी के चलते विश्व की अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) राजधानी बनने की ओर अग्रसर है।फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन की सराहना करते हुए श्री पोखरियाल ने कहा कि इन वर्षों में शिखर सम्मेलन एक विचार नेतृत्व मंच के रूप में विकसित हुआ है और राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर विचार-विमर्श और ज्ञान साझा करने के लिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाया है। इन हितधारकों में नीति-निर्माता, शिक्षाविद्, उद्योग और छात्र शामिल हैं।इस उद्घाटन सत्र में फिक्की-ईवाई रिपोर्ट ‘भारत में उच्च शिक्षा : विजन 2040’ जारी की गई। मौजूदा संदर्भ में शिक्षा 4.0 को परिभाषित करते हुए रिपोर्ट ने उच्च शिक्षा क्षेत्र के भीतर उभरते महत्वपूर्ण रूझानों और सीखी गईं बातों के साथ वैश्विक सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को रेखांकित किया है। इस अवसर पर रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीटी) के चांसलर डॉ. आर ए माशलेकर, फिक्की उच्च शिक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. विद्या येरवडेकर, फिक्की के अध्यक्ष श्री उदय शंकर और फिक्की के महासचिव श्री दिलीप चिनॉय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , BJP , Bharatiya Janata Party , 16th FICCI Higher Education Summit 2021 , National Education Policy 2020 , NEP 2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD