Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

सुरेश भारद्वाज ने की सहकारी सभाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Feb 2021

Last updated on: Feb 22, 2021, 00:00 IST

प्रदेश में सहकारी सभाओं के कामकाज में आने वाली बाधाओं को दूर करने में अब विभागीय निरीक्षक मदद करेंगे। यह बात आज यहां सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विभागीय गतिविधियांे की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने निरीक्षकों को सभाओं के संपर्क में रहने और समय-समय पर उनके काम की जांच करने के निर्देश दिए।सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश की सभी सभाओं के चुनाव निर्धारित समय के भीतर नियमानुसार पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विभाग में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने के निर्देश भी दिए और पदोन्नति के मामलों में न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई करने को भी कहा।सहकारिता मंत्री ने सभी सभाओं का कंप्यूटरीकरण करने, टैक्स क्रेडिट योजना को पूरा करने और आईसीडीपी योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आईसीडीपी की योजना को लेकर जारी कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को ऋण वसूली के लंबित मामले जल्द निपटाने के आदेश दिए और शहरी सहकारी बैंकों की समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों में ऐसी प्रणाली विकसित की जानी चाहिए, जिससे उनके काम की निरंतर समीक्षा हो ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो और किसी तरह की अनियमितता होने पर समय पर इसका पता लगाया जा सके।बैठक में सचिव सहकारिता अक्षय सूद, रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी राजेश शर्मा और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD