Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

ट्रांसपोर्ट मंत्री रजि़या सुलताना द्वारा सभी ब्लैक स्पॉटों को सुधारने के निर्देश

दुर्घटना वाले संभावी स्थानों का सभ्यक प्रबंधन सडक़ सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण: रजि़या सुलताना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Feb 2021

Last updated on: Feb 17, 2021, 00:00 IST

पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजि़या सुलताना ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत की है कि राज्य में दुर्घटना वाली सभी संभावी स्थानों (ब्लैक स्पॉट) को सभ्यक ढंग से सुधारने की ज़रूरत है क्योंकि सडक़ हादसों के दौरान कीमती मानव जीवन को बचाने के लिए इन ब्लैक स्पॉट्स का प्रबंधन बहुत ज़रूरी है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों को इस सम्बन्धी ठोस यत्न करने चाहिएं जिससे संयुक्त राष्ट्र द्वारा सडक़ सुरक्षा के लिए 2021-2030 दौरान सडक़ हादसों में 50 फीदसी की कटौती करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।आज यहाँ पंजाब भवन में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह (18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021) के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बड़े वाहनों के लिए एक अलग डैडीकेटिड लेन निर्धारित की जाये और टिप्पर, ट्रेलर और ढुलाई वाले अन्य भारी वाहनों को सडक़ के किनारे खड़े न होने दिया जाये जिससे सडक़ हादसों को टाला जा सके। उन्होंने ट्रैफिक़ पुलिस को भारी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसैंसों की जांच के लिए विशेष मुहिम शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को सडक़ पर लापरवाही वाले व्यवहार से परहेज़ करने की ज़रूरत है और सडक़ सुरक्षा मुहिम को सिफऱ् एक महीने तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए बल्कि जागरूकता संबंधी गतिविधियों को आगे भी पूरे जोश के साथ जारी रखा जाना चाहिए।ट्रैफिक़ विभाग के सलाहकार डॉ. नवदीप असीजा ने बताया कि अगले छह महीनों में पंजाब में नये ब्लैक स्पॉट्स की पहचान मुकम्मल कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के 12 जिलों में कुल 391 ब्लैक स्पॉट्स हैं। इन 391 ब्लैक स्पॉट्स में से 264 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 64 राज्य राजमार्गों /ओ.डी.आर /एम.डी.आर. पर, 6 ब्लैक स्पॉट्स संपर्क सडक़ों पर, 54 नगर पालिका की सडक़ों पर हैं और 3 अन्य सडक़ों पर मौजूद हैं।प्रत्येक पुलिस जि़ले में साईंटिफिक स्टडी के द्वारा पंजाब के विभिन्न राज मार्गों /सडक़ों पर ‘‘एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट आईडैंटीफिकेशन एंड रेक्टीफिकेशन प्रोग्राम’’ के अंतर्गत क्रमवार पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पाँचवी प्राथमिकता वाले ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है। इसमें से राष्ट्रीय राजमार्गों के 100 ब्लैक स्पॉट्स को सुधारा जा चुका है और 32 राज मार्गों के ब्लैक स्पॉट्स का सुधार किया जा रहा है। 

उत्तरी क्षेत्र में इस स्तर पर ऐसा कार्य पूरा करने वाला पंजाब पहला राज्य है।पंजाब में सडक़ सुरक्षा माह 2021 संबंधी स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद ने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई सडक़ सुरक्षा सैमीनार, वर्कशॉप और जागरूकता कैंप लगाए गए। उन्होंने कहा कि आवारा पशूओं के कारण हो रहे हादसों के खतरे को टालने के लिए सिविल, पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों के सहयोग से एक प्रोटोकॉल तय किया गया है। सभी सम्बन्धित पक्षों द्वारा सार्वजनिक भागीदारी के द्वारा ऐसे हादसों की संख्या को घटाने के लिए काम किये जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस, सभी एन.जी.ओज़, अन्य विभागों, डी.सीज़ और शिक्षा विभाग का इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।लीड एजेंसी रोड सेफ्टी पंजाब के डायरैक्टर जनरल आर. वेंकट रत्नम् ने कहा कि सडक़ सुरक्षा कोई मासिक गतिविधि नहीं है बल्कि विभाग की तरफ से साल भर नियमित रूप में सडक़ सुरक्षा पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए 33.78 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्ताव है जिसमें ब्लैक स्पॉट्स का सुधार, स्पीड गन, सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना, जि़ला सडक़ सुरक्षा समितियों के लिए फंड, क्रेश इन्वेस्टिगेशन के लिए फंड आदि जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह सारा खर्चा निर्विघ्न ग़ैर-मियादी रोड सेफ्टी फंड के द्वारा किया जायेगा।इस दौरान रोड सेफ्टी कौंसिल की मीटिंगों के दौरान राज्य में सडक़ सुरक्षा के समूचे कायाकल्प सम्बन्धी बड़े फ़ैसले लिए गए हैं। एन.एच.ए.आई. के सलाहकार काहन सिंह पन्नू और एन.एच.ए.आई के क्षेत्रीय अधिकारी आर.पी. सिंह ने ट्रांसपोर्ट मंत्री को भरोसा दिया कि राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद सभी ब्लैक स्पॉट्स को साल के अंत तक दुरुस्त कर दिया जायेगा।एडिशनल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. शरद सत्य चौहान ने बताया कि साल 2020 दौरान राज्य में कुल 5194 सडक़ दुर्घटना के केस दर्ज हुए, जिनमें 3866 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी और 2934 गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए। साल 2019 के मुकाबले सडक़ हादसों में 18 प्रतिशत की कमी आई है और सडक़ हादसों के दौरान होने वाली मौतें भी 15 प्रतिशत कम हुई हैं।  

 

Tags: Razia Sultana , Water Supply and Sanitation Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD