Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

संस्कृत व संस्कृति का संवर्धन जरूरी : बंडारू दत्तात्रेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Feb 2021

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला के पूर्व सचिव व संस्कृत विशेष अधिकारी उच्चतर शिक्षा विभाग डा. मस्तराम शर्मा की पुस्तक ‘अथर्ववेद’, जिसमें प्रतिशाख्य एवं अष्टाध्यायी का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है, का विमोचन किया।राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक से व्याकरण शास्त्र के रहस्य को तथा अथर्ववेद के वैदिक व्याकरण सूत्रों से किस प्रकार से शब्द का उच्चारण किया जाना चाहिए, विशेष लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कृत व संस्कृति दोनों की रक्षा व संवर्धन आवश्यकता है। विश्वास साहित्य के क्षेत्र में वेदों की प्राचीनता सम्माननीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार वेद, वैदिक तथा लौकिक संस्कृति के मूल आधार हैं। वैदिक मंत्रों को यथावत उच्चारित करने के लिए वैदिक काल में अनेक परिषदों की स्थापना हुई। इनमें वैदिक मंत्रों को शुद्ध उच्चारण के लिए ध्वनि शास्त्र का स्थाई रखने के लिए, परिषदों का निरूपण हुआ। उन्होंने कहा कि वेदों की रक्षा के लिए प्रातिशाख्यों का निर्माण किया गया है। अथर्ववेद प्रातिशाख्य एवं अष्टाध्यायी का तुलनात्मक अध्ययन इस विषय पर प्राति शाख्य में आए सूत्रों का और अष्टाध्यायी के सूत्रों के साथ तुलना की गई है, जो छात्रों और शिक्षकों को उपयोगी सिद्ध होगी। डा. मस्तराम ने बताया कि पुस्तक के माध्यम से बताया गया है कि किस प्रकार से इन वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाना चाहिए। इस संदर्भ में सांगोपांग अष्टाध्यायी के सूत्रों के द्वारा तथा अथर्ववेद की सूत्रों में साम्य और विषमता स्थापित की गयी है।लेखक और भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व उप निर्देशक सुदर्शन वशिष्ठ तथा उच्चतर शिक्षा निदेशालय में संस्कृत विशेष अधिकारी डा. प्रवीण एवं संस्कृत विद्वान संजय शास्त्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Governor , Governor of Himachal Pradesh , Atharvaveda , Dr. Mastram Sharma , Himachal Sanskrit Academy Shimla , Pratishakhya , Ashtadhyayi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD