Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

आस्ट्रेलियन ओपन : सेरेना, वीनस और ओसाका दूसरे दौर में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 08 Feb 2021

Last updated on: Feb 08, 2021, 00:00 IST

अपने 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगी अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सोमवार से यहां शुरू हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली। 10वीं सीड सेरेना ने महिला एकल वर्ग के अपने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की लुएरा सिगमंड को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-1 से मात दी। सेरेना का टूर्नामेंट में यह 100वां मैच था। यहां आठ आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली सेरेना का दूसरे राउंड में बुधवार को सर्बिया की निना स्टोजानोविक से मुकाबला होगा। इससे पहले दिन के अन्य मुकाबलों में सेरेना की बहन वीनस विलियम्स ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। वीनस ने बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिप्केंस को 7-5, 6-2 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन जापान नाओमी ओसाका ने 68 मिनट तक चले अपने पहले दौर के मुकाबले में रूस की एनास्तासिया पी को 6-1, 6-2 से हराया। दूसरे राउंड में ओसाका का सामना पूर्व वर्ल्ड नंबर-4 फ्रांस की गैरोलिना गार्सिया से होगा, जिन्होंने अपने पहले राउंड के मुकाबले में स्नोवेनिया की पोलोना हेरॉग को 7-6(6), 6-3 से शिकस्त दी। हालांकि जर्मनी एंजेलिक केर्बर को पहले ही दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो जाना पड़ा। 23वीं सीड केर्बर को अमेरिका की बी पेरा के हाथों एक घंटे और 10 मिनट तक चले मुकाबले में 0-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। 15वीं सीड पोलेंड की इगा स्वितेक ने नीदरलैंड़्स की ए रुस को 6-1, 6-3 से मात देकर अगले दौरे में जगह बनाई।

 

Tags: Sports News , Tennis , Melbourne , Australian Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD