Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

व्यापारियों का हो दस लाख का स्वास्थ्य बीमा

संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 07 Feb 2021

Last updated on: Feb 07, 2021, 00:00 IST

संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की और व्यापारी वर्ग की ओर से ज्ञापन देकर यह मांग की कि सभी व्यापारी भाइयों का दस लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा किया जाये और इसका आने वाले बजट में प्रावधान किया जाये। ताकि किसी भी व्यापारी के आकस्मिक निधन पर उसके परिवार को भरण-पोषण के लिए उस बीमे से राशि दी जा सके।संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष संजीव सोनी और सचिव मनोज रतन ने बताया कि हाल ही में कोरोना महामारी के कारण हमारे कई व्यापारी भाई अपने जीवन को खो चुके हैं और उनके परिवार का अब कोई भी सहारा नहीं है। जिससे उनके परिवार को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भविष्य में इस तरह की परेशानी से कोई व्यापारी भाई न जूझें इसलिए इस मांग को पूर्ण करने के लिए प्रदेश भर के व्यापारी वर्ग की सरकार से यह मांग है।इस दौरान संयुक्त व्यापार मबदल की ओर से मुख्यमंत्री का पालमपुर को नगरनिगम का दर्जा देने के लिए टोपी और अंगवस्त्र पहनकर नागरिक अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह, प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Palampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD