Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने केन्‍द्रीय विद्यालय बेतिया और केन्‍द्रीय विद्यालय नम्‍बर 4 कोरबा के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में केन्द्रीय विद्यालय बेतिया और छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय नंबर 4 कोरबा के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया।इस अवसर पर, श्री पोखरियाल ने कहा कि केन्‍द्रीय विद्यालय देश में उत्कृष्टता की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों के दौरान देश में 150 से अधिक नए केवी खुले हैं और उनकी निर्माण प्रक्रिया भी स्थिर गति से चल रही है। श्री पोखरियाल ने पूरी निर्माण प्रक्रिया में ग्रीन बिल्डिंग मानदंडों को अपनाने के लिए केवीएस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालयों में 'एक छात्र-एक वृक्ष' अभियान, जल संरक्षण अभियान और वर्षा जल संचयन जैसे पर्यावरण अनुकूल अभियान चलाने के लिए केवीएस की सराहना की।नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए, शिक्षा मंत्री ने इसके विभिन्न प्रावधानों पर भी जोर दिया। उन्होंने इस तथ्य पर गहरा संतोष व्यक्त किया कि जहां कोरोना के कारण अनेक देशों में शिक्षा सत्र में एक वर्ष की देरी हो गई, वहीं भारत में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने सीखने के उत्साह के साथ तेजी से अपनाए गए ऑनलाइन माध्यमों से शिक्षा का सिलसिला जारी रखा। हर क्षेत्र में एक मॉडल स्थापित करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों की सराहना की और कहा कि हमें ऐसी संस्था पर गर्व है।कुमारबाग बेतिया में 13.016 करोड़ की लागत से केवीएस द्वारा एक नई इमारत का निर्माण किया गया है, जो सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। वर्ष 2003 में स्थापित बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में केन्‍द्रीय विद्यालय बेतिया में वर्तमान में 489 छात्रों के साथ कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई होती है। 

राज्य सरकार द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि प्रदान की गई थी। जब यह विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक पूरी तरह कार्य करने लगेगा, तो जिले के लगभग 1000 छात्र लाभान्वित होंगे। वर्तमान में, बिहार राज्य में कुल 53 केन्द्रीय विद्यालय हैं, जिनमें 04 केन्द्रीय विद्यालय दो शिफ्टों में चलते हैं।छत्तीसगढ़ में केन्‍द्रीय विद्यालय नंबर 4 कोरबा की एक नई इमारत का भी उद्घाटन किया गया। यह स्कूल वर्ष 2011-12 में शुरू हुआ था। राज्य सरकार ने 10 एकड़ भूमि प्रदान की और 15.86 करोड़ की लागत से केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा एक आधुनिक भवन का निर्माण किया गया। वर्तमान में यहां 1025 छात्रों का नाम लिखा हुआ हैं। छात्रों के लिए सुविधाओं के मद्देनजर, यह भवन स्टाफ क्वार्टरों के साथ सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्कूल 12 वीं कक्षा तक पूरी तरह से कार्य कर रहा है।बिहार के बेतिया से ऑनलाइन समारोह में पश्चिम चंपारण जिले के सांसद डॉ. संजय जायसवाल,  बाल्मीकि नगर के सांसद श्री सुनील कुमार, राज्यसभा सांसद श्री सतीश चंद्र दुबे, पनपरिया विधायक श्री उमाकांत सिंह,  बगहा से एमएलसी श्री राजेश राम, बाल्मीकि नगर से एमएलसी श्री वीरेंद्र यादव शामिल हुए।जबकि छत्तीसगढ़ के कोरबा से समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ .चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ सरकार में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद कोरबा, श्रीमती ज्योत्सनाचरण दास महंत, छत्तीसगढ़ सरकार में केंद्रीय क्षेत्र जनजातीय विकास प्राधिकरण के राज्य मंत्री और विधायक कटघोरा श्री पुरुषोत्तमकंवर, तनखार-पाली के विधायक श्री मोहित राम और रामपुर से विधायक श्री ननकी राम कंवर समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय में सचिव श्रीमती अनिता करवल ने भी ऑनलाइन समारोह को संबोधित किया। आयुक्त, केवीएस, श्रीमती निधि पांडे ने स्वागत भाषण दिया।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Union Minister of HRD , BJP , Bharatiya Janata Party , The Minister of Human Resource Development , Kendriya Vidyalaya Bettiah , Kendriya Vidyalaya No 4 Korba , Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD