Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने सिक्किम में प्रस्तावित फिल्म सिटी के बारे में जानकारी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ राज्यमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को सिक्किम में प्रस्तावित फिल्म सिटी के बारे में अधिकारियों की एक टीम ने जानकारी दी। दल में सिक्किम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, चेयरपर्सन, सिक्किम फिल्म प्रमोशन बोर्ड, सूचना विभाग, पूजा शर्मा और रेजिडेंट कमिश्नर अश्विनी कुमार चंद शामिल थे।प्रस्ताव के अनुसार सिक्किम सरकार ने 10 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में राज्य की राजधानी गंगटोक के आसपास के क्षेत्र में एक फिल्म सिटी कॉम्प्लेक्स स्थापित करने का निर्णय लिया है। फिल्म सिटी कॉम्प्लेक्स में एक एक्टिंग स्कूल, विभिन्न प्रकार के फिल्म सेटों के साथ-साथ कृत्रिम सेट, फैशन इवेंट्स के लिए रैम्प्स, मिनिप्लेक्स सिनेमा, एम्फी थिएटर, मोबाइल थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल, रिक्रिएशन पार्क, एडिटिंग स्टूडियो, साउंड स्टूडियो आदि की योजना तैयार की गई है।राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर की तरह, सिक्किम में भी फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन्स हैं। उन्होंने कहा कि सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता ने फिल्म निर्माताओं को शुरुआत से ही आकर्षित किया है और देव आनंद जैसी अग्रणी फिल्मी हस्तियों ने सिक्किम को पसंदीदा स्थानों में से एक बनाया और उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म “ज्वेल थीफ”  की अधिकतम शूटिंग सिक्किम में की थी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर में विशेष रूप से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में कई आकर्षक स्थान हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं और आवश्यक उपकरणों को रखने के लिए इंतजाम की कमी के कारण इनका उपयोग नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के लिए एक फिल्म और टेलीविजन संस्थान को मंजूरी दी है और सिक्किम में एक फिल्म सिटी बनने के साथ  अब इन कमियों को दूर करना मुमकिन होगा। इससे पहले इन सुविधाओं की कमी के चलते फिल्म निर्माता चाहते हुए भी इन स्थानों का उपयोग करने को लेकर उत्साहित नहीं हो पाते थे।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यही नहीं, विदेशी स्थानों के बजाय घरेलू स्थानों पर शूट की जाने वाली फिल्में, देशभर के दर्शकों को भारत में विभिन्न स्थानों की विविधता और अनूठी विशेषताओं से परिचित कराने में मददगार साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह देश के अंदर घरेलू पर्यटन को न केवल आकर्षक स्थलों को प्रदर्शित करने में मदद करता है, जो कि किसी भी लिहाज से यूरोपीय गंतव्यों से कम नहीं हैं, बल्कि यह “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने में मदद करेगा।राज्य सरकार की टीम ने मंत्री को इस साल अप्रैल के महीने में सिक्किम में एक ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने की योजना के बारे में भी जानकारी दी। उम्मीद है कि चार दिवसीय फेस्टिवल फिल्म जगत को एक अंतरराष्ट्रीय मंच मुहैया कराएगा, जिसमें पेशेवर फिल्म निर्माता, फिल्म प्रेमी और फिल्म/मीडिया के छात्र शामिल होंगे।पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने इन प्रस्तावों की सराहना की और कहा कि वह मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नियमित संपर्क में रहे हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , DoNER , Development of North Eastern Region , ASEAN , Sikkim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD