Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

राजनाथ सिंह ने एनसीसी के बहादुर जवानों को रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर-2021 का दौरा किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को उनके 'अनुकरणीय प्रदर्शन और कर्तव्य परायणता' के लिए रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के दिल्ली कैंट में किया गया।कार्यक्रम स्थल पर श्री राजनाथ सिंह का स्वागत एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार ऐच ने किया। इस दौरान सुसज्जित एनसीसी कैडेट्स की तीन ईकाइयों- सेना, नौसेना और वायु सेना ने रक्षा मंत्री को बेहतरीन गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।कार्यक्रम में बिहार और झारखंड निदेशालय से सीनियर अंडर ऑफिसर (एसओयू) प्रशांत कुमार तिवारी और उत्तर प्रदेश निदेशालय के लेफ्टिनेंट कमांडर जितेंद्र पाल सिंह को रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। इस पदक को पहली बार 1989 में दिया गया था। तब से हर वर्ष हकदार कैडेट्स को उनकी उच्च स्तरीय बहादुरी और असाधारण सेवाओं के लिए ये पदक दिया जाता है। वहीं जम्मू, कश्मीर एवं लद्दाख निदेशालय की लेफ्टिनेंट शिवानी शर्मा, कर्नाटक एवं गोवा निदेशालय के एसयूओ श्रीषमा हेगडे, पश्चिम बंगाल एवं सिक्कम निदेशालय के कैडट सैयद शाजिद और दिल्ली निदेशालय की वरिष्ठ जीसीई नीवा सिंह को रक्षा मंत्री प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।श्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में एनसीसी को 'एक्सरसाइज एनसीसी योगदान' के माध्यम से कोरोना वारियर्स के रूप में योगदान के लिए बधाई दी। देश भर के 1,39,961 कैडेट्स और 21,380 कर्मचारियों ने विभिन्न गतिविधियों से कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में भाग लिया। यातायात प्रबंधन, खाद्य और आवश्यक वस्तुओं का वितरण, कतार प्रबंधन, जरूरतमंद लोगों के लिए फेस मास्क तैयार करना और वितरण आदि महत्वपूर्ण कार्यों में कैडेट्स ने अहम भागीदारी निभाई है। रक्षा मंत्री ने सभी कैडेट्स के लाभ के लिए एनसीसी प्रशिक्षण ऐप और डिजिटल फोरम शुरू करके डिजिटलीकरण की दिशा में पहल करने के लिए भी एनसीसी की प्रशंसा की।15 अगस्त, 2020 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई इस घोषणा कि भारत के सीमावर्ती औऱ तटीय क्षेत्रों में एनसीसी के एक लाख कैडेटों का विस्तार किया जाएगा, इस संदर्भ में रक्षा मंत्री ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एनसीसी को बेहद कम वक्त में इस आंकड़े को छूने के लिए बधाई दी। देश के सीमावर्ती और तटीय क्षेत्रों के 1,104 स्कूलों और कॉलेजों से एक लाख से ज्यादा कैडेट नामांकित हो चुके हैं।श्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी बिरादरी की प्रशंसा अपनी विविध गतिविधियों से डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भी की। उन्होंने कहा कि एनसीसी राष्ट्र के युवाओं को एक सामंजस्यपूर्ण और अनुशासनात्मक बल के रूप में परिवर्तित करके राष्ट्र की सेवा कर रहा है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Raksha Mantri Padak , National Cadet Corps , NCC , Senior Under Officer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD