Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) ने अपना 16 वां स्थापना दिवस मनाया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बल के जवानों और अधिकारियों को बधाई दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2021

Last updated on: Jan 20, 2021, 00:00 IST

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) ने आज अपना 16 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अपने सम्बोधन में श्री नित्यानंद राय ने बल के जवानों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की उच्चस्तरीय व्यावसायिक दक्षता, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों को याद करने का सुअवसर है। श्री राय ने कहा कि यह इस बल की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि गत वर्षों में आई विभिन्न आपदाओं के दौरान होने वाले जान माल के नुकसान को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सका है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के विज़न को साकार करते हुए एनडीआरएफ में महिलाओं को भी शामिल किया गया है जो पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर आपदा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रबंधन को लेकर अत्यंत गंभीर है और बीते वर्ष देश में आई विभिन्न आपदाओं जैसे चक्रवात और बाढ़ के समय माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वयं गृह मंत्रालय और सम्बंधित राज्य सरकारों के साथ इनसे निपटने के लिए तैयारियों का जायज़ा लिया व भौतिक रूप से भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, जिससे इन आपदाओ पर काबू पाने में देश ने सफलता पाई।श्री नित्यानंद राय ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी आपदा प्रबंधन के कार्य एवं योजनाओं की समय समय पर गहन समीक्षा की और एनडीआरएफ को समय-समय पर बहुमूल्य दिशा-निर्देश दिए। माननीय गृहमंत्री जी के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ ने एससीओ संयुक्त अभ्यास (SCO Joint Exercise) 2019 तथा बिम्सटेक (BIMSTEC) 2020 जैसी अंतर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन से जुड़ी एक्सरसाइज का आयोजन किया गया जिससे किसी भी आपदा की स्थिति से आपसी सहयोग के साथ निपटा जा सके। नित्यानंद राय ने इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक तथा अन्य पुलिस पदकों से सम्मानित सभी पदक प्राप्तकर्ताओ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने गणतंत्र दिवस झांकी 2020 में पहली बार भाग लिया और प्रथम स्थान भी प्राप्त किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य श्री सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) और एनडीआरएफ के महानिदेशक श्री सत्य नारायण प्रधान सहित केंद्र तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हुए

 

Tags: Nityanand Rai , BJP , Bharatiya Janata Party , National Disaster Response Force , NDRF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD