Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

गणतंत्र दिवस पर श्री गुरू तेग़ बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को दृश्यमान करेगी पंजाब की झाँकी

नौवें पातशाह के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य की झाँकी फ़िज़ा में बिखेरेगी रूहानियत का रंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/चंडीगढ़ , 22 Jan 2021

Last updated on: Jan 22, 2021, 00:00 IST

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार पंजाब की झाँकी, शाश्वत मानवीय नैतिक-मूल्यों, धार्मिक सह-अस्तित्व और धार्मिक स्वतंत्रता को बरकरार रखने की ख़ातिर अपना महान जीवन कुर्बान करने वाले नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को दृश्यमान करेगी।फुल ड्रैस रिहर्सल से पहले मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी ने अमृतसर में 1 अप्रैल, 1621 को जन्म लिया। मुग़लों के विरुद्ध लड़ाई के दौरान बहादुरी दिखाने पर नौवें पातशाह को उनके पिता एवं छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने तेग़ बहादुर (तलवार के धनी) का नाम दिया। ‘हिंद दी चादर’ के तौर पर जाने जाते महान दार्शनिक, आध्यात्मिक रहनुमा और कवि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी ने 57 श्लोकों सहित 15 रागों में गुरबानी रची, जिसको दसवें पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में शामिल किया।नौवें पातशाह ने श्री गुरु नानक देव जी के मानवता के प्रति प्रेम, शांति, समानता और भाईचारे के शाश्वत संदेश का प्रचार करने हेतु दूर-दूराज़ तक यात्राएं की। 

औरंगज़ेब की कट्टर धार्मिक नीति और ज़ुल्म का सामना कर रहे कश्मीरी पंडितों की गाथा सुन कर गुरू साहिब ने मुग़ल बादशाह को चुनौती दी। इस्लाम कबूलने से इन्कार करने पर मुग़ल बादशाह के आदेश पर नौवें पातशाह को 11 नवंबर, 1675 को चाँदनी चौक, दिल्ली में शहीद कर दिया गया।नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को दर्शाती समूची झाँकी चारों ओर रूहानियत की आभा बिखेरेगी। ट्रैक्टर वाले अगले हिस्से पर पवित्र पालकी साहिब सुशोभित होगी। ट्रेलर वाले हिस्से के शुरू में ‘प्रभात फेरी’ दिखाई जाएगी और संगत कीर्तन करती दिखाई देगी। ट्रेलर के आखिऱी हिस्से में गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब को दिखाया गया है, जो उस जगह स्थापित किया गया है, जहाँ भाई लक्खी शाह वंजारा जी और उनके पुत्र भाई नगाहिया जी ने गुरू साहिब के बिना शीश के शरीर का संस्कार करने के लिए अपना घर जला दिया था।यहाँ यह बताने योग्य है कि पंजाब की झाँकी को लगातार पाँचवे साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया है। वर्ष 2019 में पंजाब की झाँकी ने शानदार उपलब्धि दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। तब जलियांवाला बाग़ हत्याकांड की इस झाँकी ने सब तरफ़ वाहवाही बटोरी थी। इससे पहले 1967 और 1982 में भी पंजाब की झाँकी तीसरे स्थान पर रही थी।

 

Tags: Punjab Tableau , Republic Day , Republic Day Tableau of Punjab for 2021 , Palki Sahib , Palanquin , Prabhat Pheri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD