Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अमित शाह ने कर्नाटक के बागलकोट जिले में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बागलकोट (कर्नाटक) , 17 Jan 2021

Last updated on: Jan 17, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कर्नाटक के बागलकोट जिले में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। अपने दो दिन के कर्नाटक के दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री ने आज शुगर मिल का एक्स्पेंशन, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का शिलान्यास, विजया बैंक की 75वीं ब्रांच का उदघाटन किया और कई किसान मैत्री प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। श्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि 2014 और 2019 में कर्नाटक की जनता ने मोदी जी की झोली वोटों से भर दी थी और मोदी जी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला और खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा, उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल, कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई, सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री और नेता मौजूद रहे।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने एथेनॉल का उपयोग बढ़ाने का काम किया और वर्ष 2015 में एथेनॉल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क हटाया, वर्ष 2018 में जीएसटी शुल्क 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया जिससे पेट्रोल के अंदर जाने वाले  एथेनॉल से गन्ना मिलों के माध्यम से किसानों को फायदा मिला है। श्री शाह ने कहा कि आज निरानी समूह द्वारा प्रति दिन 2600 किलो लीटर एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया हो रही है जो कि एक सराहनीय प्रयास है। नवईंधन नीति के अंतर्गत गन्ने का रस, गुड, शीरा और सड़े हुआ खाद्दान्न को भी एथेनॉल निर्माण में प्रयोग की अनुमति दी गई।

अमित शाह ने कहा कि जब मोदी सरकार आई थी तब 1.58 प्रतिशत एथेनॉल  ब्लेंडिंग होती थी जिसे बढ़ाकर मोदी सरकार ने 2022 तक 10 प्रतिशत और 2025 तक 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने को प्राथमिकता दी है और 2013-14 के बजट में किसानों को दी जाने वाली रु 21,931 करोड़ की राशि को बढ़ाकर मोदी सरकार ने 2020-21 में रु 1,34,399 करोड़ कर दिया। किसानों की आय उनके खर्च से 50 प्रतिशत अधिक करने की दिशा में एमएसपी में बढ़ोतरी की गई। पीएम किसान सम्मान निधि से मोदी सरकार ने ₹1,13,619 करोड़ की राशि बिना बिचौलियों के सीधे किसानों के खातों में डालने का काम किया है। एक हजार से ज्यादा मंडिया ऑनलाइन की गईं और 10 हजार एफपीओस बनाए गए।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर साहसिक कार्य किया और लंबे समय से चली आ रही समस्या का निराकरण किया।श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार कर्नाटक के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आज निरानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की इस पहल से किसानों की आजीविका और आय में वृद्धि होगी।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Bagalkot , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD