Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पुजारा ने पूरे किए 6000 टेस्ट रन, 27वां अर्धशतक लगाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 11 Jan 2021

Last updated on: Jan 11, 2021, 00:00 IST

भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट मैचों में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के 11वें बल्लेबाज हैं। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 27वां अर्धशतक पूरा किया। पुजारा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन नेथन लॉयन की गेंद पर एक रन चुराने के साथ यह मुकाम हासिल किया। पुजारा अपने करियर का 80वां टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने 134वीं पारी में 6000 रन पूरे किए हैं। अपने करियर में पुजारा ने 48 के औसत से 18 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 206 नाबाद रहा है। 10 साल पहले बेंगलुरू में आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले भारत के विशेषज्ञ टेस्ट बल्लेबाज पुजारा ने करियर की 18वीं पारी में ही 1000 रन पूरे कर लिए थे। इसी तरह 2000 रन 46 पारियों 3000 रन 67 पारियों, 4000 रन 84 पारियों, 5000 रन 108 और 6000 रन 134 पारियों में पूरे किए। पुजारा के अलावा भारत के लिए सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनी गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503), विराट कोहली (7318), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215) और गुंडप्पा विश्वनाथ (6080) टेस्ट मैचों में 6 हजार या उससे अधिक रन बना चुके हैं। पुजारा भारत की ओर से 6000 रन बनाने वाले छठे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। 134 पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले पुजारा के अलावा सुनील गावस्कर (117), विराट कोहली (119), तेंदुलकर (120), सहवाग (123) और द्रविड़ (125) पारियो में इतने रन बनाए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Australia , Sydney Cricket Ground , SCG , Sydney , Cheteshwar Pujara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD