Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

डीपीआरओ ने किया कोरोना योद्धाओं के सम्मान में लघु वृतचित्र का विमोचन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 04 Jan 2021

Last updated on: Jan 04, 2021, 00:00 IST

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने कुल्लू के मोहल में मोनु, हरिष व उनकी टीम द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किए गए एक लघु वृतचित्र का विमोचन किया। लगभग अढ़ाई मिनट का यह वृतचित्र जिला में कोरोना वारियर्ज व फ्रंटलाईन वर्कर्ज द्वारा कोविड-19 के दौरान दी गई सराहनीय सेवाओं को दर्शाता है। वृतचित्र निर्माण में री-इमेजिन के संस्थापक व अध्यक्ष कृष ठाकुर ने भी योगदान दिया है। वंदना ने वायस ओवर किया है। वृतचित्र का संदेश इलैक्ट्रानिक व सोशल मीडिया तथा विभिन्न चैनलों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर प्रेम ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर पर मोनु व उनकी टीम का सराहनीय प्रयास है जिन्होंने वृतचित्र के माध्यम से समाज में कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रदान करने की सोच को विकसित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की आरंभिक अवस्था में जब लोगों को संक्रमण से बचने के तौर-तरीकों की जानकारी नहीं थी, तो उन्हें सरकार, प्रशासन व डाक्टरों की एडवाईजरी की जरूरत महसूस हुई।

उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने जिस मुस्तैदी के साथ लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाला, ऐसे प्रयास अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकट की लड़ाई में अनेक चिकित्सकों, पुलिस जवानों व अन्य फ्रंटलाईन वर्करों ने अपनी जान तक गंवाई हैं। लोगों को उनके बलिदान और सेवाओं पर गर्व है। संकट के इस दौर में मीडिया ने लोगों को जागरूक करने का जो उल्लेखनीय योगदान दिया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के लिए यह अच्छी खबर है कि अब वैक्सीन आ चुकी है, लेकिन मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी की अनुपालना अगले कुछ महीनों अथवा सालों तक करने की जरूरत बताई जा रही है। सभी लोगों को इसका इमानदारी के साथ पालन करना होगा।जिला कुल्लू प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम ने अपने संबोधन में जिला में कोरोना योद्धाओं द्वारा दी गई उल्लेखनीय सेवाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरी, गरीबों को भोजन प्रदान करना काफी चुनौतिपूर्ण कार्य था, जिसे सरकार ने, प्रशासन ने, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा मीडिया के लोगों ने बखूबी अंजाम दिया। इसके अलावा, बेसहारा जानवरों को भी भोजन की व्यवस्था की गई जो मानवीय संवेदनाओं का एक सजीव उदाहरण सामने आया।

 

Tags: DIPR Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD